इस शो से कमबैक करेगी राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी

साक्षी 'दंगल' में आमिर ख़ान की पत्नी के रोल में दिखाई देने वाली हैं, जो क्रिसमस पर रिलीज़ के लिए स्लेटिड है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 04 Nov 2016 05:35 PM (IST) Updated:Fri, 04 Nov 2016 06:43 PM (IST)
इस शो से कमबैक करेगी राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी

मुंबई। अगर राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी के आप फ़ैन हैं, तो ये ख़बर आपके लिए ही है। छोटे पर्दे की ये मशहूर जोड़ी जल्द कमबैक कर रही है।

छोटे पर्दे की कुछ हिट जोड़ियों की बात करें, तो इनमें राम कपूर और साक्षी तंवर का नाम टॉप की कुछ जोड़ियों में शामिल है। एकता कपूर के सुपर हिट शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में दोनों को काफी पसंद किया गया था और इन्हें फिर मिलाने का काम भी एकता कपूर ही कर रही हैं। खब़र है कि एकता इसके लिए खास तैयारी कर रही हैं और वो इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने यह शो इसलिए बनाने का निर्णय लिया है, क्योंकि दोनों उनके पसंदीदा कलाकार हैं और आज भी एकता के पास उनके शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' को लेकर काफी पॉजिटिव मेल्स आते रहते हैं। इसलिए एकता ज़ी टीवी के लिए इस शो के निर्माण की तैयारी कर रही हैं।

बिग बॉस की जेल में रहे स्वामी जी पर कोर्ट केस, शो से होगी छुट्टी

ख़ास बात यह भी रहेगी कि यह शो फाइनाइट शो होगा। यह केवल 13 एपिसोड्स में ही ख़त्म हो जायेगा। इस बारे में चैनल की तरफ से अपडेट्स का इंतज़ार है, लेकिन इतना ज़रूर है कि राम और साक्षी को साथ देखने की तमन्ना कई लोगों को है। वैसे साक्षी 'दंगल' में आमिर ख़ान की पत्नी के रोल में दिखाई देने वाली हैं, जो क्रिसमस पर रिलीज़ के लिए स्लेटिड है।

chat bot
आपका साथी