10 साल का दूल्हा-18 साल की दुल्हन, बड़ा अनोखा है टीवी का ये शो

तेजस्वी ने बताया है कि शो में भी कहानी यही है कि दोनों के फेरों के बाद शादी मान ली जाती है लेकिन दोनों किरदारों को यह बात पता नहीं है कि उनकी शादी हुई है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Tue, 11 Jul 2017 04:11 PM (IST) Updated:Tue, 11 Jul 2017 04:11 PM (IST)
10 साल का दूल्हा-18 साल की दुल्हन, बड़ा अनोखा है टीवी का ये शो
10 साल का दूल्हा-18 साल की दुल्हन, बड़ा अनोखा है टीवी का ये शो

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सोनी टीवी पर जल्द ही 'पहरेदार पिया की' नामक शो की शुरुआत होने जा रही है। इस शो में स्वरागिनी फेम तेजस्वी लीड किरदार निभाने जा रही हैं। शो की शुरुआत से पहले ही इस बात को लेकर काफी नकारात्मक बातें सामने आ चुकी हैं। सबसे ज़्यादा आलोचना 18 साल की लड़की की शादी 10 साल के लड़के से होते दिखाए जाने पर हो रही है।

इस बारे में शो में दुल्हन की भूमिका निभा रही तेजस्वी ने कहा कि हां, यह सच है। मैं इस बात को समझ पा रही हूं कि लोग इस शो के कांसेप्ट को लेकर क्यों ऐसा सोच रहे हैं। यह गलत है कि आप दस साल के बच्चे की शादी 18 साल की लड़की के कैसे दिखा सकते हैं, लेकिन इस शो में हम कोई आॅफिशियली या कानूनी तौर पर दोनों की शादी नहीं दिखा रहे हैं। शो में दर्शक आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि क्या हमने वाकई में शादी की है। यह किसी जगह का एक ट्रेडिशन है जिसे सिर्फ शो में एक बैकड्रॉप के रूप में इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें:करीना कपूर की फिल्मी माँ को उनकी असली माँ सहित दो साल की सज़ा

 

तेजस्वी ने बताया है कि शो में भी कहानी यही है कि दोनों के फेरों के बाद शादी मान ली जाती है लेकिन दोनों किरदारों को यह बात पता नहीं है कि उनकी शादी हुई है और शादी होने का मतलब क्या होता है। दोनों शो में एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड्स के रूप में नजर आने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी