Nach Baliye 9: सर्जरी के कारण Faisal Khan छोड़ सकते हैं शो, शूटिंग के दौरान हुए थे घायल
नच बलिए 9 की परेशानिया रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। फिर एक बार शो के एक कंटेस्टेंट को बुरी तरह चोट आ गई जिसके कारण उन्हे डॉक्टर्स ने कुछ हफ्तों तक डांस ना करने की सलाह दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 9' की दिक्कतें बढ़ती ही जा रही हैं। कई सारी दुर्घटनाओं और विवादों के बाद अब एक्टर फैज़ल खान और उनकी गर्लफ्रेंड इस शो को बीच में छोड़ सकते हैं।
'चंद्रगुप्त मौर्य' सीरियल से फेम हासिल करने वाले फैज़ल खान इस सीरियल की शूटिंग के समय बुरी तरह घायल हो गए। पैर की चोट इतनी ज्यादा थी कि उन्हे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई । डॉक्टरों ने फैज़ल से 2 हफ्ते पूरी तरह बेड रेस्ट करने की सलाह दी है और साथ ही कहा है कि वे 5 से 6 हफ्ते डांस ना करें।इस बात की खबर नच बलिए शो के मेकर्स को दे दी गई है।
यह भी पढ़ें: KBC 11: इस कंटेस्टेंट ने चमगादड़ को कहा गिलहरी, जीते मात्र 3 लाख 20 हजार
अब तक फैज़ल नें शो को बीच में छोड़ने की बात को स्वीकार नही किया है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए लगता है कि वे अब इस शो में आगे दिखाई नही देंगे। फैंज़ल और उनकी गर्लफ्रेंड मुस्कान कटारिया लगातार शो में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस जोड़ी को अब तक उनकी परफॉर्मेंस के लिए चार बार हाई फाइव मिल चुके हैं।
A post shared by StarPlus (@starplus) on Aug 24, 2019 at 5:12am PDT
फैज़ल चंद्रगुप्त मौर्य सीरियल के लिए घोड़े पर सवार होकर शॉट दे रहे थे तभी अचानक वे नीचे गिर गए। इन दिनों ये सीरियल अपने आखिरी पढ़ाव पर पहुंच चुका है। केवल दो से तीन दिन की शूटिंग के बाद शो पूरा होने वाला था।
फैज़ल खान की तरह ही इससे पहले शांतनु की गर्लफ्रेंड नित्यामी को भी 'नच बलिए 9' के सेट पर बुरी तरह चोट लग गई थी। घुटने पर चोट लगने के बावजूद नित्यामी ने अपनी परफॉर्मेंस पूरी की थी। अब देखना ये होगा कि फैज़ल अपनी सर्जरी के बाद क्या निर्णय लेते हैं।