महेश भट्ट के शो 'नामकरण' के टाइटल ट्रेक को आवाज देंगे ये सिंगर्स

'नामकरण' में सायंतनी घोष, विराफ पटेल और बरखा बिष्ट मुख्य किरदार निभा रहे हैं। शो की शुरुआत सितंबर में होने जा रही है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 22 Aug 2016 05:14 PM (IST) Updated:Mon, 22 Aug 2016 05:28 PM (IST)
महेश भट्ट के शो 'नामकरण' के टाइटल ट्रेक को आवाज देंगे ये सिंगर्स

मुंबई। महेश भट्ट का नया शो नामकरण जल्द ही स्टार प्लस पर शुरू होने जा रहा है। इस शो को लेकर महेश भट्ट काफी उत्साहित हैं, और वो शो का जमकर प्रोमोशन कर रहे हैं। इस शो के जरिए महेश अपनी पुरानी टीम के साथ रीयूनाइट हो रहे हैं।

शो का टाइटल ट्रेक गाने का मौका भट्ट साहब के प्रिय सिंगर्स कुमार शानू और अनुराधा पौडवाल हैं। जी हां, महेश भट्ट का इस शो से खास लगाव है, क्योंकि शो की कहानी फिल्म जख्म से काफी प्रभावित है। इसलिए महेश की यही कोशिश है, कि वह फिर से वही मैजिक रिक्रिएट कर सकें, और इसलिए उन्होंने अपने प्रिय सिंगर्स को दोबारा याद किया है। इस बारे में अनुराधा पौडवाल का कहना है, कि ये उनके लिए एक बड़ा मौका है, क्योंकि इस माध्यम से वे दोबारा अपने फेवरिट निर्देशक और सिंगर के साथ जुड़ रही हैं।

क्या आपको पता है एक्टिंग भी करती हैं एकता कपूर?

यही नहीं इसी शो के माध्यम से अनु मलिक भी शो से जुड़ रहे हैं। इस वजह से भी अनुराधा बेहद खुश हैं। अनुराधा ने कहा कि महेश भट्ट ने जब इस शो के कहानी के बारे में बताया, तो वे भी कहानी की थीम सुनकर बहुत प्रभावित हुईं और उन्होंने फ़ौरन हां कह दिया।

कॉरियोग्राफर गीता कपूर को मिल गया उनका जीवन साथी, देखें तस्वीर

'नामकरण' में सायंतनी घोष, विराफ पटेल और बरखा बिष्ट मुख्य किरदार निभा रहे हैं। शो की शुरुआत सितंबर में होने जा रही है।

chat bot
आपका साथी