KBC: बिहार के कंटेस्टेंट्स बने सबसे ज्यादा करोड़पति, दूसरे नंबर पर है ये राज्य!

Kaun Banega Crorepati कौन बनेगा करोड़पति में हर साल कई लोग 1 करोड़ रुपये जीतते हैं। अगर पिछले साल की बात करें तो पिछले सीजन में बिहार के रहने वाले सबसे ज्यादा कंटेस्टेट्स करोड़पति बने थे और एक महाराष्ट्र की महिला ने एक करोड़ जीते थे।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 04:14 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 07:31 AM (IST)
KBC: बिहार के कंटेस्टेंट्स बने सबसे ज्यादा करोड़पति, दूसरे नंबर पर है ये राज्य!
KBC-11 में 1 करोड़ रुपये जीतने वाले प्रतिभागी (फोटो-सोनी)

नई दिल्ली, जेएनएन। कौन बनेगा करोड़पति के हर सीजन में कई कंटेस्टेंट्स आते हैं और काफी पैसे जीतकर लौटते हैं। इनमें कई तो 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब भी दे देते हैं और करोड़पति बनकर घर लौटते हैं। पिछले सीजन में भी ऐसा ही हुआ और चार कंटेस्टेंट्स ने 1 करोड़ रुपये जीते। क्या आप जानते हैं कि इन चार प्रतिभागियों में सबसे ज्यादा कंटेस्टेंट्स बिहार के रहने वाले हैं। ऐसे में जानते हैं कि किस राज्य के कितने लोग 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब दे पाए...

सनोज राज

केबीसी के पिछले सीजन में सबसे पहले करोड़पति बने थे सनोज राज। सनोज राज बिहार के जहानाबाद जिले के निवासी हैं। उन्होंने 15 सवालों के सही जवाब दिए और 7 करोड़ के सवाल में क्विट कर 1 करोड़ जीते। सनोज राज एक सामान्य परिवार से आते हैं।

बबीता ताड़े

बबीता ताड़े महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली हैं, जिन्होंने 11वें सीजन में 1 करोड़ के सवाल का जवाब दिया। वो इस सीजन की दूसरी करोड़पति थीं। खास बात ये है कि ये कंटेस्टेंट एक स्कूल में बच्चों के लिए मीड डे मिल बनाने का काम करती हैं और उनकी सैलरी काफी कम थी।

गौतम झा

केबीसी 11 से तीसरे करोड़पति बनकर निकले गौतम झा दूसरे बिहारी बने। उनसे पहले बिहार के सनोज राज इस शो से करोड़पति बन चुके थे। गौतम झा आईएएस बनने के लिए पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने शानदार खेलते हुए 1 करोड़ का पड़ाव पार किया था।

अजीत कुमार

बिहार पुलिस में जेल सुप्रिटेंडेंट अजीत कुमार केबीसी के 11वें सीजन के तीसरे करोड़पति बने थे। क्रिकेट से जुड़े सवाल का उत्‍तर नहीं मालूम होने पर उन्‍होंने क्विट कर लिया था। ऐसे में सीजन 11 में कुल चार लोगों ने एक करोड़ रुपये जीते और चार में तीन लोग बिहार के रहने वाले थे और एक महाराष्ट्र की रहने वाली महिला प्रतिभागी ने 1 करोड़ जीते थे।  

chat bot
आपका साथी