Exclusive: ऑफ एयर! चंद महीने भी नहीं चल पाया 'एक रिश्ता साझेदारी का'

आखिर क्यूं इतनी जल्दी ख़त्म हो रहा है यह शो? जानिये इसकी वजह...

By ShikhasEdited By: Publish:Wed, 18 Jan 2017 12:23 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jan 2017 01:29 PM (IST)
Exclusive: ऑफ एयर! चंद महीने भी नहीं चल पाया 'एक रिश्ता साझेदारी का'
Exclusive: ऑफ एयर! चंद महीने भी नहीं चल पाया 'एक रिश्ता साझेदारी का'

मुंबई। सोनी चैनल पट आ रहे टेलीविज़न शो 'एक रिश्ता साझेदारी का' का बंद होने का समय आ गया है। जी हां, जो लोग इस सीरियल को फॉलो कर रहे थे उनके लिए आई है एक बहुत बड़ी मगर बुरी ख़बर!

सूत्रों की माने तो इस शो को ज्यादा लोग फॉलो नहीं कर रहे जिसका असर इसकी टीआरपी पर जमकर पड़ रहा है। फिल्म के लीड्स किंशुक वैद्य और शिव्या पठानिया भी इस बात से ज़रा निराश है। साझेदारी का यह रिश्ता वह उड़ान नहीं भर पा रहा है जैसा की शो के मेकर्स ने सोचा था।

इसे भी पढ़ें- कॉमेडियन भारती सिंह ने गुपचुप कर लिया रोका! जानिए कब आएगी इनकी डोली!

राजश्री प्रोडक्शन्स में बने इस शो को शुरू हुए भी ज्यादा समय नहीं हुआ है। 8 अगस्त 2015 को ही यह ऑन एयर हुआ था और अब हमारे सोर्सेस ने हमें बताया है कि इस साल मार्च तक इस शो को बंद कर दिया जाएगा! शो की लीड शिव्या और किंशुक अब अपने कदम किस तरफ़ ले जाएंगे यह अब तक पता नहीं चला है। शो की कास्ट और शो से जुड़े किसी भी लोगो से अबतक बात नहीं हो पाई है!

chat bot
आपका साथी