Bigg Boss 13 Winner Siddarth Shukla: रिजल्ट से नाख़ुश बिग बॉस के दर्शक, शो को बताया ‘Fixed’

कलर्स चैनल पर बीते चार महीने 16 दिन से चल रहे टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 13 का अंत हो गया है। सिद्धार्थ शुक्ला शो के विनर बन गए हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Sun, 16 Feb 2020 11:17 AM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 11:34 AM (IST)
Bigg Boss 13 Winner Siddarth Shukla: रिजल्ट से नाख़ुश बिग बॉस के दर्शक, शो को बताया ‘Fixed’
Bigg Boss 13 Winner Siddarth Shukla: रिजल्ट से नाख़ुश बिग बॉस के दर्शक, शो को बताया ‘Fixed’

नई दिल्ली, जेएनएन। कलर्स चैनल पर बीते चार महीने 16 दिन से चल रहे टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' का अंत हो गया है। शनिवार को बिग बॉस के विनर का नाम अनाउंस किया गया। टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने इस सीजन की ट्रॉफी जीती है। जब्कि आसिम रियाज़ और शहनाज़ कौर गिल रनरअप रहे। आसिम और शहनाज़ को सिद्धार्थ का टफ कॉम्पटीशन माना जा रहा था। ख़ासतौर पर आसिम और सिद्धार्थ के बीच में तो फैंस काफी कन्फ्यूज़ थे कि कौन बाज़ी मारेगा। सोशल मीडिया पर भी फैंस दो धड़ों में बंट गए थे। एक धड़ा सिद्धार्थ को सपोर्ट कर रहा था क्योंकि उनका कहना था कि सिड डिजर्विंग कंटेस्टेंट हैं।

वहीं आसिम को सपोर्ट्स का कहना था कि एक आम इंसान होने के बाद आसिम अपनी मेहनत के दम पर यहां तक पहुंचे हैं इसलिए वो डिजर्विंग हैं। बहरहाल, शनिवार रात जैसे ही सिद्धार्थ का नाम विनर के तौर पर अनाउंस हुआ तो उनके फैंस खुशी से झूम उठे। लेकिन दूसरी तरफ ट्विटर पर #FixedWinnerSidharth ट्रेंड करने लगा। इस हैशटेग के साथ वो लोग ट्वीट कर रहे थे जिन्हेें लग रहा था कि सिद्धार्थ को शो नहीं जीतना चाहिए था, और वो शो को फिक्स्ड बता रहे थे। सिद्धार्थ के जीतने बाद लोगों ने ट्विटर पर जमकर भड़ास निकाली। किसी ने बिग बॉस को भला बुरा कहा तो किसी ने विनर का नाम पहले से ही फिक्स्ड बताया। आप खुद ही देखें बिग बॉस दर्शकों का कैसे फूटा गुस्सा।

congratulations #FixedWinnerSidharth

For me winner is #RashamiDesai

so proud of you @TheRashamiDesai

#OurWinnerRashami

— Nitu (@Nituo_O) February 15, 2020

Congratulations... @ColorsTV @BeingSalmanKhan U taught the youth of this nation that physical violence, abusiveness and vulgarity will be glorified with a crown.

U all deserve a person like Shukkla in ur life. #FixedWinnerSidharth #WorstWinnerShukla #RashamiDesai real winner— nayanapatel💞💞 (@nayanap40082219) February 15, 2020

Violence, misogyny, bullying has Won.

Credit goes to @mnysha !! #BiggBoss @ColorsTV#RashamiDesai#BB13Finale#OurWinnerRashami#FixedWinnerSidharth

But shame on this woman @mnysha pic.twitter.com/OzhyB9TUUu— pooja ( Diamond Girl Rashami )😘❤️ (@only4rashami) February 15, 2020

Can we just talk about the fact how #ShuklaExposed didn’t even get a proper win 😂 nothing special happened and no audience sounded happy, no cheering at all!! #BiasedBB13 #BiggBoss13 #BB13 #BB13Finale #OurWinnerRashami #RashamiDesai #BiasedBiggBoss13 #FixedWinnerSidharth Bakwas pic.twitter.com/IjtC1RDfNN— ❤️BeingFAREEN❤️™️ (@Fareen921) February 15, 2020

Itni insult? 😱😱🤣🤣🤣🤣

Shukla ka name declare hua tohVery little claps, no crackers, no hooting Absolutely nothing!

😮

Now, whole India seriously gotta know that what the heck is going on with BB script!!

😂😂🤣

Seriously EXPOSED!!#FixedWinnerSidharth— Neelufar_Cutie_Pie 🍰😍 (@Neelpari786) February 15, 2020

#FixedWinnerSidharth

The trophy doesn't deserve you...

Your victory was served on a platter for you.

Inspite of breaking so many rules @sidharth_shukla Wasn't thrown out,

Never questioned for his abusive & aggressive behavior,

Infact he was given all the liberty.#BiggBoss13— 🌟 🇮🇳 λƞυ Ƙαδαʍ 🇮🇳 🌟 (@AnuKadam07) February 15, 2020

#BiasedBiggBoss#FixedWinnerSidharth

Runner ups are more successful than winner

Fact

We love u @imrealasim ♥♥♥

My inspiration my love #AsimRiaz pic.twitter.com/9zjCaCkKfn— Çûtë_Döll (@Cute_Doll5) February 15, 2020

Congrats to Sid Shukla

Show was edited to make him look like a man wt golden heart, a victim, an eternal casanova, a person in love; but in many small moments, we saw what a lowlife u really are

So congrats fr Khairat ki Trophy!Enjoy wt another loser Vindu#FixedWinnerSidharth— Baby Driver (@rachitmehra91) February 15, 2020

Sidharth Shukla taught me

- How not to talk to women

- How not to talk to friends

- How not to get physical wt ppl

- How not to suffer frm superiority complex

Even Vindu never treated women like this (cos no woman ever talk to Vindu) 😭😌#FixedWinnerSidharth https://t.co/fH3rM1EVuq" rel="nofollow— Baby Driver (@rachitmehra91) February 15, 2020

ऐसे हुआ शो के विनर के नाम का ऐलान :

शनिवार रात 9 बजे शुरू हुए ग्रैंड फ़िनाले में 6 फाइनालिस्ट्स सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज़, शहनाज़ गिल, आरती सिंह, रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा बचे थे। सबसे पहले पारस छाबड़ा 10 लाख रुपये लेकर आउट हुए थे। उनके बाद आरती सिंह बेघर हुईं। आरती को उनकी मॉम घर से बाहर लेकर आयीं। रश्मि देसाई का इविक्शन रोहित शेट्टी ने करवाया। इसके बाद बचे सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज़ और शहनाज़ कौर गिल। रश्मि के बाद एविक्ट हुईं शहनाज़ कौर गिल। इसके बाद आसिम और सिड को स्टेज पर बुला लिया गया। इसके बाद सलमान ने दोनों का हाथ पकड़ा और सिड का हाथ उठाते हुए ये ऐलान कर दिया कि इस सीजन के विजेता सिद्धार्थ हैं। सिद्धार्थ को 50 लाख रुपये प्राइज़ मनी के साथ ट्रॉफी भी दी गयी।

chat bot
आपका साथी