Anupama: मिथुन चक्रवर्ती की बहू ने जालीदार वनपीस ड्रेस में फ्लॉन्ट किया रेड ब्रालेट, तस्वीरें देख आप भी रह जाएंगे दंग

काव्या का निगेटिव रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस मदालसा शर्मा की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि मदालसा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं। मदालसा न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने लुक और ड्रेसिंग को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 09:41 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 09:41 AM (IST)
Anupama: मिथुन चक्रवर्ती की बहू ने जालीदार वनपीस ड्रेस में फ्लॉन्ट किया रेड ब्रालेट, तस्वीरें देख आप भी रह जाएंगे दंग
Photo Credit : Madalsa Sharma Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Anupamaa: टीवी शो 'अनुपमा' इन दिनों टीआरपी लिस्ट में टॉप पर चल रहा है। ये शो हफ्मे दर हफ्ते दर्शकों का फैवरेट बना हुआ है। इस शो में 'काव्या' का निगेटिव रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस मदालसा शर्मा की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि मदालसा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं। मदालसा न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने लुक और ड्रेसिंग को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन मदालसा अपनी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो के साथ शो से जुड़े अपडेट्स भी शेयर करती हैं। अब उनकी एक और सीज़लिंग तस्वीर इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही है। यहां देखे तस्वीर...

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Madalsa M Chakraborty (@madalsasharma)

मदालसा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मदालसा काले रंग का जालीदार ड्रेस पहने दिख रही हैं। वहीं ड्रेस के साथ उन्होंने रेड कलर का ब्रालेट भी पहना हुआ है। वहीं इस ड्रेस में मदालसा अपनी कर्वी बॉडी फ्लान्ट करती दिख रही हैं। इस ड्रेस में वाकई वह बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वहीं इस दौरान उनका पोज देने का स्टाइल फैंस को दीवाना बना रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अजीब सा कैप्शन लिखा। वह लिखती हैं, 'यह अराजकता में शांति खोजने के बारे में है...।' मदालस की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Madalsa M Chakraborty (@madalsasharma)

आपको बता दें कि हाल ही में मदालसा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद ही सीजलिंग तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह खूबसूरत मोनोकिनी पहने हुई नजर आईं थीं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि इस मोनोकिनी को मदालसा ने श्रग के साथ कैरी किया है। फोटो में आप देख सकते हैं कि वह मोनोकोनी पहने आराम से चेयर पर धूप का मजा लेती नजर आईं थीं। इस दोरान उन्होंने ब्लैक कलर का चश्मा लगाया हुआ था। वहीं फोटो में उनका पोज देने का अंदाज काफी खास है।

chat bot
आपका साथी