TJMM Box Office Collection Day 12: 200 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है रणबीर की मूवी, दूसरे वीकेंड पर दमदार कमाई

TJMM Box Office Collection Day 12 रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार बिजनेस कर रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस और दुनियाभर में फिल्म की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है।

By Tanya AroraEdited By: Publish:Mon, 20 Mar 2023 08:12 AM (IST) Updated:Mon, 20 Mar 2023 08:12 AM (IST)
TJMM Box Office Collection Day 12: 200 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है रणबीर की मूवी, दूसरे वीकेंड पर दमदार कमाई
Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection Day 12 Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor Rom Com Weekend Collection/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection Day 12: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी, मैं मक्कार' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाका कर रही है। इस रॉम-कॉम फिल्म ने इस हफ्ते रिलीज हुई 'ज्विगाटो और मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

लव रंजन के निर्देशन में बनी ये फिल्म बीते हफ्ते ही दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी दूसरे ही हफ्ते रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'तू झूठी, मैं मक्कार' की इतनी कमाई

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तू झूठी, मैं मक्कार काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। 8 मार्च को होली पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ही 14 से 15 करोड़ के साथ शुरुआत की थी। हालांकि वर्किंग डेज पर इस फिल्म की कमाई पर काफी असर देखने को मिला, लेकिन ये फिल्म खुद को बॉक्स ऑफिस पर संभालने में कामयाब रही।

पठान के बाद ये इस साल की दूसरी हिंदी फिल्म है, जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। दूसरे वीकेंड पर शुक्रवार को इस फिल्म 3.64 करोड़ का बिजनेस किया था। शनिवार और रविवार को रॉम-कॉम मूवी ने 6.03 करोड़ और 7.65 करोड़ का टोटल बिजनेस किया। दूसरे वीकेंड पर ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और फिल्म ने टोटल 109.63 करोड़ की कमाई की है।

दुनियाभर में सफलता के झंडे गाड़ रही है रणबीर-श्रद्धा की फिल्म

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म वर्ल्डवाइड भी काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने बीते हफ्ते 100 करोड़ का बिजनेस किया था और अब ये तेज रफ्तार से 200 करोड़ के क्लब की तरफ बढ़ रही है।

लगभग 70 से 80 करोड़ के बजट में बनी 'तू झूठी, मैं मक्कार' दुनियाभर में 151.35 करोड़ की टोटल कमाई कर चुकी है। रणबीर कपूर के करियर के लिए पैंडेमिक से पहले का समय कैसा भी रहा हो, लेकिन साल 2022 और 2023 उनके लिए काफी अच्छा रहा है।

बॉक्स ऑफिस करता है मैटर- रणबीर कपूर

रणबीर कपूर हाल ही में जब करीना कपूर के शो 'वॉट विमेन वॉन्‍ट' में आए थे, तो उन्होंने कहा था कि बॉक्स ऑफिस सफलता उनके लिए समीक्षकों के प्वाइंट ऑफ व्यू से ज्यादा मैटर करता है, क्योंकि वह अलग-अलग दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान लाता है। आपको बता दें कि रणबीर अब जल्द ही 'एनिमल' में नजर आएंगे।

chat bot
आपका साथी