Super 30 Box Office Collection Day 26: Hrithik Roshan की फिल्म ने Ranveer-Alia की Gully Boy को पछाड़ा

Super 30 Box Office Collection Day 26 फिल्म सुपर 30 में रितिक रोशन और मृणाल ठाकुर की अहम भूमिका है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Wed, 07 Aug 2019 11:28 AM (IST) Updated:Wed, 07 Aug 2019 03:04 PM (IST)
Super 30 Box Office Collection Day 26: Hrithik Roshan की फिल्म ने Ranveer-Alia की Gully Boy को पछाड़ा
Super 30 Box Office Collection Day 26: Hrithik Roshan की फिल्म ने Ranveer-Alia की Gully Boy को पछाड़ा

नई दिल्ली, जेएनएन। Super 30 Box Office Collection Day 26: 2019 में बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने के मामले में रितिक रोशन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'सुपर 30' 6ठे नंबर पर आ गई है। फिल्म ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय को पछाड़ते हुए यह स्थान हासिल कर लिया है। फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 139.59 करोड़ रुपये हो चुका है। मंगलवार को फिल्म ने 81 लाख रुपये और जोड़ लिए हैं। बुधवार का अभी तक का कलेक्शन जोड़ा जाए तो यह 140 करोड़ के पार निकल चुका है। 

रितिक रोशन और मृणाल ठुकार की फिल्म सुपर 30 ने 17वें दिन 125 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब फिल्म आगे बढ़ रही है। सोमवार को फिल्म ने 85 लाख रुपये और अपने कलेक्शन में जोड़ लिए थे। चूंकि वीक डे होने के चलते फिल्म देखने कम दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचते हैं। इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर भी देखने को मिला। लेकिन फिल्म 2019 की टॉप ग्रॉसर फिल्म की फेहरिस्त में छठे नंबर पर आ गई है। अगर मंगलवार और बुधवार के आंकड़ों को जोड़ा जाएगा तो फिल्म का कुल कलेक्शन 140 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो जाएगा। और इस प्रकार फिल्म गली बॉय से आगे निकल गई है क्योंकि इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 140.25 करोड़ रुपये था। 

फिल्म सुपर 30 धीरे-धीरे 150 करोड़ की तरफ बढ़ रही है। फिल्म के सामने इस समय कई फिल्में सिनेमाघरों में हैं जो कॉम्पीटिशन दे रही हैं। लेकिन फिर भी फिल्म की रफ्तार ठीक है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 75.85 करोड़ रुपये कमाये थे। इसके बाद दूसरे सप्ताह में 37.86 करोड़ रुपये और तीसरे सप्ताह में 17.94 करोड़ रूपये की कमाई की थी। फिल्म ने चौथे वीकेंड में 6.28 करोड़ रुपये की और कमाई कर ली थी। इस वीकेंड हो सकता है कि फिल्म 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाए। 

यह भी पढ़ें: Kabir Singh Box Office Collection: Shahid Kapoor-Kiara Advani की शानदार परफॉर्मेंस जारी

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी