Box Office: पहले वीकेंड में हैप्पी भाग जायेगी को हुई सिर्फ़ इतनी कमाई

पिछले शुक्रवार को गदर एक प्रेम कथा के निर्देशन अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष की फिल्म जीनियस भी रिलीज़ हुई। फिल्म ने तीन दिन में तीन करोड़ का कलेक्शन किया l

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 27 Aug 2018 01:29 PM (IST) Updated:Tue, 28 Aug 2018 12:07 PM (IST)
Box Office: पहले वीकेंड में हैप्पी भाग जायेगी को हुई सिर्फ़ इतनी कमाई
Box Office: पहले वीकेंड में हैप्पी भाग जायेगी को हुई सिर्फ़ इतनी कमाई

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म हैप्पी फिर भाग जायेगी ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफ़िस पर सिर्फ़ 12 करोड़ रूपये से भी कम का बिज़नेस किया है। बस इतनी राहत है कि दूसरे भाग को पहले भाग से तीन दिन में थोड़ा अधिक कलेक्शन मिला है।

पिछले शुक्रवार यानि 24 अगस्त को घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर रिलीज़ हुई सोनाक्षी सिन्हा की हैप्पी फिर भाग जायेगी ने पहले तीन दिन में 11 करोड़ 78 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को तीसरे दिन यानि रविवार को सिर्फ़ पांच करोड़ पांच लाख रूपये की कमाई हुई। रक्षा बंधन के त्यौहार को देखते हुए भी ये कलेक्शन काफ़ी कम हैं। हैप्पी भाग जाएगी ने पहले दिन दो करोड़ 70 लाख रूपये और दूसरे दिन चार करोड़ तीन लाख रूपये की कमाई की थी। फिल्म के ये आंकड़े साफ़ जताते हैं कि फिल्म को उतनी माउथ पब्लिसिटी भी नहीं मिली जिसकी उम्मीद की जा रही थी।

सोनाक्षी के अब तक के फिल्मी सफ़र पर एक वीडियो आप यहाँ देख सकते हैं -

ये फिल्म 2016 में आई हैप्पी भाग जाएगी का सीक्वल है। कहानी उसी हैप्पी की है जो पिछली बार पाकिस्तान भाग गई थी और इस बार चीन भागी है। पिछली बार डायना पेंटी ने हैप्पी का लीड रोल निभाया था लेकिन इस बार कहानी में ट्विस्ट दे कर दो दो हैप्पी को फिल्म में रखा गया है और दूसरी हैप्पी का रोल सोनाक्षी सिन्हा ने किया है। फिल्म में पहले की तरह जिमी शेरगिल और अली फजल का अहम् रोल बरकरार है लेकिन इस बार पंजाबी स्टार जस्सी गिल के रूप में नई एंट्री हुई है। करीब दो घंटे 15 मिनिट की इस फिल्म को बनाने में 25 करोड़ रूपये की लागत आई है। फिल्म को 1200 से 1500 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है ।

पहले भाग यानि हैप्पी भाग जाएगी को पहले दिन दो करोड़ 32 लाख रूपये का कलेक्शन मिला था और फिल्म ने पहले वीकेंड में 10 करोड़ 71 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। यानि बस एक करोड़ प्लस जोड़कर दूसरे भाग की कमाई हुई है जो बेहतर तो नहीं कही जा सकती।

हैप्पी भाग जायेगी ने पहले हफ़्ते में 17 करोड़ 65 लाख रूपये की कमाई की थी और दूसरे भाग को वहां तक पहुँचने की चुनौती होगी। सोनाक्षी इससे पहले आई वेलकम टू न्यूयॉर्क बुरी तरफ़ फ्लॉप हुई थी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आई इत्तेफ़ाक ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।

हैप्पी भाग जायेगी के साथ पिछले शुक्रवार को गदर एक प्रेम कथा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के निर्देशन अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष की फिल्म जीनियस भी रिलीज़ हुई। फिल्म ने तीन दिन में तीन करोड़ का कलेक्शन किया l 

शुक्रवार - दो करोड़ 75 लाख रूपये 

शनिवार - एक करोड़ रूपये 

रविवार - एक करोड़ 25 लाख रूपये 

उत्कर्ष ने ही गदर में सनी देओल के बेटे जीते की भूमिका निभाई थी। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी जीनियस में उत्कर्ष की हीरोइन के रूप में इशिता चौहान हैं। फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का होना है जो फिल्म में विलेन के रोल में हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office पर पहले दिन हैप्पी धीरे से भागी, इतनी हुई कमाई

chat bot
आपका साथी