Box Office: पहले वीकेंड में 1921 ने बनाई बढ़त, बाकी सुस्त, टाइगर मस्त

टाइगर.. ने बजरंगी भाईजान और सुल्तान के कलेक्शन को काफ़ी पीछे छोड़ दिया है। अब सलमान खान की नज़र आमिर खान की फिल्म पीके के 340 करोड़ 80 लाख रूपये के कलेक्शन पर है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 15 Jan 2018 04:50 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jan 2018 11:44 AM (IST)
Box Office: पहले वीकेंड में 1921 ने बनाई बढ़त, बाकी सुस्त, टाइगर मस्त
Box Office: पहले वीकेंड में 1921 ने बनाई बढ़त, बाकी सुस्त, टाइगर मस्त

मुंबई। साल 2018 में बॉक्स ऑफ़िस पर रिलीज़ हुई तीन फिल्मों में विक्रम भट्ट की 1921 ने पहले वीकेंड में बाज़ी मार ली है। कालाकांडी और मुक्काबाज़ का हाल बुरा है जबकि सलमान खान की टाइगर ज़िंदा है चौथे हफ़्ते में भी अच्छी कमाई कर रही है।

अली अब्बास ज़फर की सलमान खान-कटरीना कैफ़ स्टारर टाइगर ज़िंदा है ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के चौथे हफ़्ते में भी धूम मचा कर रखी है। फिल्म ने इस रविवार को तीन करोड़ 27 लाख रूपये का कलेक्शन किया और अब कमाई 325 करोड़ 71 लाख रूपये हो गई है। टाइगर...ने बजरंगी भाईजान और सुल्तान के कलेक्शन को काफ़ी पीछे छोड़ दिया है। अब सलमान खान की नज़र आमिर खान की फिल्म पीके के 340 करोड़ 80 लाख रूपये के कलेक्शन पर है। अनुराग कश्यप निर्देशित मुक्काबाज़ ने उम्मीद के मुताबिक अपनी स्थिति सुधार ली है। विनीत कुमार सिंह, ज़ोया हुसैन और रवि किशन स्टारर मुक्काबाज़ को पहले दिन सिर्फ़ 82 लाख रूपये का कलेक्शन हासिल हुआ था लेकिन फिल्म ने शनिवार को एक करोड़ 51 लाख रूपये और रविवार को एक करोड़ 71 लाख रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म की नेट इंडिया आवक अब चार करोड़ चार लाख रूपये हो गई है। उधर, विक्रम भट्ट निर्देशित हॉरर फिल्म '1921' ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपने साथ रिलीज़ हुई बाकी दोनों फिल्मों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन करते हुए छह करोड़ 45 लाख रूपये का कलेक्शन किया। ज़रीन खान और करण कुंद्रा स्टारर इस फिल्म ने रविवार को दो करोड़ 80 लाख रूपये की कमाई की। ये फिल्म विक्रम की 1920 सीरीज़ की अगली कड़ी है।

यह भी पढ़ें:Box Office: डर बना बेहतर, कालाकांडी और मुक्काबाज़ से आगे रही 1921

 

सैफ़ अली खान स्टारर फिल्म कालाकांडी की हालत बेहद बुरी है। करीब 30 से 35 करोड़ रूपये में बनी इस फिल्म ने रविवार को एक करोड़ 40 लाख रूपये का कलेक्शन किया और अब कलेक्शन तीन करोड़ 85 लाख रूपये हो गया है। इस फिल्म को एक करोड़ 25 लाख रूपये की बेहद ख़राब ओपनिंग मिली थी।

chat bot
आपका साथी