Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 3: ओपनिंग वीकेंड में 'पति पत्नी और वो' का फुल जलवा, कार्तिक आर्यन ने बनाया यह रिकॉर्ड

Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 3 पति पत्नी और वो मुदस्सर अज़ीज़ ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडेय और भूमि पेडनेकर फीमेल लीड हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 11:41 AM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 07:08 PM (IST)
Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 3: ओपनिंग वीकेंड में 'पति पत्नी और वो' का फुल जलवा, कार्तिक आर्यन ने बनाया यह रिकॉर्ड
Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 3: ओपनिंग वीकेंड में 'पति पत्नी और वो' का फुल जलवा, कार्तिक आर्यन ने बनाया यह रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। कार्तिक आर्यन की फ़िल्म पति पत्नी और वो ने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार शुरुआत करते हुए ओपनिंग वीकेंड में बेहतरीन कमाई की है और कार्तिक आर्यन के करियर का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड साबित हुआ है। 

ट्रेड जानकारों के मुताबिक फ़िल्म ने रविवार को 14.51 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है, जिसके साथ  रिलीज़ के तीन दिनों में फ़िल्म ने 35.94 करोड़ जमा कर लिये हैं। 6 दिसम्बर को रिलीज़ हुई पति पत्नी और वो ने 9.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जो कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है। दूसरे दिन शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में तेज़ी आयी और कलेक्शंस 12.33 करोड़ पर पहुंच गये। तीसरे दिन यानि रविवार को भी फ़िल्म के कलेक्शंस में बढ़ोत्तरी बरकरार रही और फ़िल्म को एक सॉलिड शुरुआत मिल गयी। 

#PatiPatniAurWoh has a solid weekend... Day-wise growth - despite division of screen space [#Panipat] - is a plus and should ensure strong biz on weekdays... #KartikAaryan’s biggest 3-day opener... Fri 9.10 cr, Sat 12.33 cr, Sun 14.51 cr. Total: ₹ 35.94 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) December 9, 2019

पति पत्नी और वो मुदस्सर अज़ीज़ ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडेय और भूमि पेडनेकर फीमेल लीड रोल में हैं। पति पत्नी और वो इसी नाम से आयी 1978 की फ़िल्म का आधिकारिक रीमेक है, जिसमें संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता ने मुख्य किरदार निभाये थे। 

Loading…

कार्तिक आर्यन की इस साल यह दूसरी रिलीज़ है। इससे पहले लुका छुपी आयी थी, जिसने ओपनिंग वीकेंड में 32.13 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फ़िल्म में कृति सनोन फीमेल लीड में थीं, जिन्होंने पति पत्नी और वो में भी कैमियो किया है। कार्तिक आर्यन ने फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी स्थिति मजबूत की है और वो बॉक्स ऑफ़िस पर टिकाऊ सितारे के रूप में अपनी पहचान को मजबूत कर रहे हैं।

फ़िल्म की लीडिंग लेडीज़ की बात करें तो अनन्या पांडेय की भी इस साल यह दूसरी फ़िल्म है। उन्होंने करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से बॉलीवुड करियर शुरू किया था, जिसमें टाइगर श्रॉफ हीरो थे। इस फ़िल्म ने 38.83 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था। हालांकि यह फ़िल्म लाइफ़ टाइम कलेक्शन के हिसाब से सफल नहीं रही थी। 

वहीं, दूसरी फीमेल लीड भूमि पेडनेकर की इस साल यह चौथी रिलीज़ है। इससे पहले वो सोन चिड़िया, बाला और सांड की आंख में नज़र आ चुकी हैं। बाला ने 43.95 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था। वहीं, अर्जुन कपूर और संजय दत्त की पानीपत ओपनिंग वीकेंड में पति पत्नी और वो से पिछड़ गयी है। अनुमान है कि फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 18 करोड़ के आसपास जमा किये हैं। 

यह भी पढ़ें: रविवार को पानीपत ने जीती बॉक्स ऑफ़िस की जंग, ओपनिंग वीकेंड में इतनी कमाई

chat bot
आपका साथी