Move to Jagran APP

Panipat Box Office Collection Day 3: बॉक्स पर 'पानीपत' की जंग जारी, जानिए ओपनिंग वीकेंड की कमाई

Panipat Box Office Collection Day 3 मराठाओं और अफ़गानों के बीच हुए पानीपत के तीसरे युद्ध की इस कहानी में अर्जुन कपूर ने मराठा वॉरियर सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभाया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 12:40 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 10:13 AM (IST)
Panipat Box Office Collection Day 3: बॉक्स पर 'पानीपत' की जंग जारी, जानिए ओपनिंग वीकेंड की कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सनोन की फ़िल्म पानीपत ने शुरुआती मंदी के बाद रविवार को बॉक्स ऑफ़िस पर अपना जलवा दिखाया और 7.78 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले दो दिनों के मुकाबले ओपनिंग वीकेंड में यह सबसे अधिक कमाई है।

loksabha election banner

पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित फ़िल्म पानीपत शुक्रवार 6 दिसम्बर को सिनेमाघरों में पहुंची और 4.12 करोड़ की ही ओपनिंग ली। दूसरे दिन शनिवार को फ़िल्म ने 5.78 करोड़ जमा किये। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में पानीपत के कलेक्शंस लगभग 17.68 करोड़ पर पहुंच गये हैं। पानीपत की शुरुआत काफ़ी हल्की रही है। ट्रेड पंडितों के अनुमान से भी कम ओपनिंग ली। हालांकि ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म के ऊपर जाते ट्रेंड से आस बंधी है और उम्मीद की जा रही है कि फ़िल्म आगे चलकर सम्मानजनक स्कोर खड़ा करेगी।

भारतीय बॉक्स ऑफ़िस के अलावा ओवरसीज़ की बात करें तो पानीपत ने 5.43 करोड़ का कलेक्शन किया है। तरण आदर्श के मुताबिक, फ़िल्म ने अमेरिका और कनाडा में 296000 डॉलर, यूएई और जीसीसी में 249000 डॉलर और यूके में 56000 डॉलर का कलेक्शन किया है, जबकि न्यूज़ीलैंड और फिज़ी में फ़िल्म के कलेक्शंस 66 हज़ार डॉलर रहे हैं। 

पानीपत को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया है, जो ऐतिहासिक विषयों पर आधारित फ़िल्में बनाते रहे हैं। पानीपत को उन्होंने भव्य और सुंदर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। क्रिटिक्स ने भी कलाकारों और निर्देशक की मेहनत को पूरे नंबर दिये।

मराठाओं और अफ़गानों के बीच हुए पानीपत के तीसरे युद्ध की इस कहानी में अर्जुन कपूर ने मराठा वॉरियर सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभाया है, जबकि संजय दत्त अफ़गान के सुल्तान अहमद शाह अब्दाली के रोल में हैं। कृति सनोन ने फ़िल्म में पार्वतीबाई का रोल निभाया है। फ़िल्म के तीनों ही मुख्य कलाकार पहली बार किसी ऐतिहासिक किरदार में नज़र आ रहे हैं। हालांकि संजय दत्त पहले भी नेगेटिव रोल निभाते रहे हैं। ऐसे में उनका यह किरदार काफ़ी पसंद किया गया है। इसके साथ रिलीज़ हुई पति पत्नी और वो बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। नीचे दिये लिंक पर क्लिक कर जानिए पति पत्नी और वो का ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन-

यह भी पढ़ें: ओपनिंग वीकेंड में पति पत्नी और वो का जलवा, कार्तिक आर्यन ने बनाया यह रिकॉर्ड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.