Mission Mangal Box Office Collection Day 7: अब Akhay Kumar की Mission 150 Crore की है तैयारी

Mission Mangal Box Office Collection Day 7 फिल्म 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी जिस दिन रक्षा बंधन का त्यौहार भी था।

By Rahul soniEdited By: Publish:Thu, 22 Aug 2019 08:00 AM (IST) Updated:Thu, 22 Aug 2019 01:45 PM (IST)
Mission Mangal Box Office Collection Day 7: अब Akhay Kumar की Mission 150 Crore की है तैयारी
Mission Mangal Box Office Collection Day 7: अब Akhay Kumar की Mission 150 Crore की है तैयारी

नई दिल्ली, जेएनएन। Mission Mangal Box Office Collection Day 7: पांच दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल लगातार अच्छी कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है। वीक डे के कारण कलेक्शन के आंकड़े थोड़े कम जरुर रहे हैं लेकिन फिल्म से वीकेंड पर खूब उम्मीदें हैं। फिल्म ने बुधवार को 6.84 करोड़ रुपये और अपने कलेक्शन में जोड़ लिए हैं और अब कुल कलेक्शन 121.23 करोड़ रुपये हो गया है। 

फिल्म 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी जिस दिन रक्षा बंधन का त्यौहार भी था। छुट्टी होने की वजह से और एक्सटेंडेड वीकेंड होने के कारण फिल्म को अभी तक अच्छा फायदा रहा है। फिल्म ने 29.16 करोड़ रुपये से शानदार ओपनिंग की थी। इसके बाद शुक्रवार को 17.28 करोड़, शनिवार को 23.58 करोड़, रविवार को 27.54, सोमवार को 8.91 करोड़, मंगलवार को 7.92 करोड़ रुपये की कमाई की थी।  

#MissionMangal crosses *lifetime biz* of #JollyLLB2 [₹ 117 cr] in 7 days... Thu 29.16 cr, Fri 17.28 cr, Sat 23.58 cr, Sun 27.54 cr, Mon 8.91 cr, Tue 7.92 cr, Wed 6.84 cr. Total: ₹ 121.23 cr. India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) August 22, 2019

#MissionMangal is trending very well on weekdays... Should comfortably cross ₹ 127 cr in *extended* Week 1... Will challenge *lifetime biz* of #Kesari in Week 2... Thu 29.16 cr, Fri 17.28 cr, Sat 23.58 cr, Sun 27.54 cr, Mon 8.91 cr, Tue 7.92 cr. Total: ₹ 114.39 cr. India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) August 21, 2019

आपको बता दें कि 15 अगस्त को जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस भी रिलीज हुई थी जिसने पांच दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। मिशन मंगल और बाटला हाउस में 15 अगस्त को क्लैश हुआ लेकिन मिशन मंगल का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है और फिल्म तेजी से 150 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है। कयास लगाये जा रहे हैं कि फिल्म को इस वीकेंड अच्छी कमाई हो सकती है। 

(नोट: सभी आंकड़े ट्रेड सूत्रों से लिए गए हैं जिसमें अंतिम बदलाव संभव है)

यह भी पढ़ें: Box Office Collection 2019: Kabir Singh सबसे आगे, Uri The Surgical Strike और Bharat भी टॉप पर

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: Shahid Kapoor की Kabir Singh को इन मामलों में Mission Mangal ने पछाड़ा

chat bot
आपका साथी