Mission Mangal Box Office Collection Day 13: 200 करोड़ की राह नहीं इतनी आसान, साहो से होगी टक्कर

Mission Mangal Box Office Collection Day 13 फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज हुई थी जिसमें अक्षय कुमार विद्या बालन तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा की अहम भूमिका है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Wed, 28 Aug 2019 07:43 AM (IST) Updated:Wed, 28 Aug 2019 08:05 AM (IST)
Mission Mangal Box Office Collection Day 13: 200 करोड़ की राह नहीं इतनी आसान, साहो से होगी टक्कर
Mission Mangal Box Office Collection Day 13: 200 करोड़ की राह नहीं इतनी आसान, साहो से होगी टक्कर

नई दिल्ली, जेएनएन। Mission Mangal Box Office Collection Day 13: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल का अच्छा प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने पांच दिनों में 100 करोड़ का और 11 दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया और अब वीक डेज में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने मंगलवार को लगभग 3.43 करोड़ रुपये और अपने कलेक्शन में जोड़ लिए। इस प्रकार फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 170 करोड़ के करीब पहुंच गया है। 

मिशन मंगल की अब मिशन 200 करोड़ की तरफ निगाहें हैं। जी हां अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन जैसी स्टारकास्ट वाली फिल्म मिशन मंगल 200 करोड़ की तरफ बढ़ रही है लेकिन वीक डेज में रफ्तार में कमी आई है। कयास लगाये जा रहे हैं कि फिल्म इस वीकेंड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है लेकिन फिल्म के सामने एक बड़ी चुनौती साहो के रूप में होगी।

फिल्म साहो में बाहुबली प्रभास और श्रद्धा कपूर की अहम भूमिका है जो कि 30 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में साहो से मिशन मंगल को अच्छा कॉम्पीटिशन मिल सकता है क्योंकि यह एक्शन फिल्म है जिसका बजट बहुत ज्यादा है। साथ ही फिल्म को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर प्रमोशन किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर और गीतों को अभी तक अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है।  


यह भी पढ़ें: Mission Mangal Box Office Collection Day 12: अब 200 करोड़ की तरफ निगाहें, Mission पर Akshay Kumar की टीम

यह भी पढ़ें: Batla House Box Office Collection Day 12: John Abraham की रफ्तार में आई कमी, 100 करोड़ से इतना दूर

(नोट: सभी आंकड़े ट्रेड सूत्रों से लिए गए हैं जिसमें अंतिम बदलाव संभव है)

chat bot
आपका साथी