कलेक्शन में भी चैंपियन रही मैरी कॉम

माना जाता है कि अभिनेत्रियों की फिल्मों को अच्छी ओपनिंग नहीं मिलती और उनका कलेक्शन भी कम रहता है। इस लिहाज से मर्दानी की सफलता

By Edited By: Publish:Wed, 10 Sep 2014 10:54 AM (IST) Updated:Wed, 10 Sep 2014 10:57 AM (IST)
कलेक्शन में भी चैंपियन रही मैरी कॉम

मुंबई (अजय ब्रह्मात्मज)। माना जाता है कि अभिनेत्रियों की फिल्मों को अच्छी ओपनिंग नहीं मिलती और उनका कलेक्शन भी कम रहता है। इस लिहाज से मर्दानी की सफलता के ठीक बाद मैरी कॉम ने नया विश्वास दिया है।

बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन पर आधारित प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैरी कॉम का पहले दिल का कलेक्शन 8 करोड़ के लगभग रहा। शनिवार और रविवार को फिल्म के दर्शक बढ़े। रविवार को तो कलेक्शन बढ़ कर 10.7 करोड़ हो गया। इस फिल्म को कुछ राज्यों में मनोरजन कर से मुक्त कर दिया गया है, इसलिए कलेक्शन के आंकड़े कम हो गए। दर्शकों की संख्या निश्चित ही संतोषजनक रही।

मैरी कॉम का वीकेंड कलेक्शन 27 करोड़ के लगभग रहा, जो मर्दानी से ज्यादा है। यह फिल्म बॉक्स आफिस पर भी चैंपियन साबित हो रही है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है।

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने शिल्‍पा शेट्टी को रुला दिया

पढ़ें: मैरी कॉम का रिव्‍यू

chat bot
आपका साथी