दीपिका पादुकोण सातवीं बार ऐसे बनी मल्लिका-ए- सौ करोड़

दीपिका पादुकोण का ये एक रिकॉर्ड है। इससे पहले करीना ने छह बार और कटरीना कैफ ने पांच बार ऐसा काम किया।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 29 Jan 2018 06:48 PM (IST) Updated:Sun, 04 Feb 2018 11:20 AM (IST)
दीपिका पादुकोण सातवीं बार ऐसे बनी मल्लिका-ए- सौ करोड़
दीपिका पादुकोण सातवीं बार ऐसे बनी मल्लिका-ए- सौ करोड़

मुंबई। कभी अजब सी अदाओं वाली दीपिका पादुकोण ने अपने नाज़ो-नखरे से लोगों का दिल लूटा। कभी अखियों के हथियार पर सवार हो कर इश्क की कटार चलाई। अल्ट्रा मॉडर्न भी बनी और सादगी की मूरत भी। ये सब करने के साथ साऊथ की इस ‘ शटल गर्ल’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर भी अब वो जगह हासिल कर ली है जो कम ही लोगों को नसीब होती है।

दरअसल दीपिका पादुकोण ने अपने फिल्मी करियर में सातवीं बार 100 करोड़ क्लब में शिरकत की है। संजय लीला भंसाली के साथ पद्मावत उनकी तीसरी फिल्म रही और तीनों बार दीपिका की फिल्मों को 100 करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन मिला है। दीपिका के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की शुरुआत 2013 में आई फिल्म रेस 2 से होती है। 25 जनवरी को रिलीज़ इस फिल्म ने 100 करोड़ 45 लाख रूपये का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था। सिर्फ़ चार महीने के भीतर दीपिका की फिल्म ने दूसरी बार ये कारनामा कर दिखाया जब मई 2013 में उनकी फिल्म ये जवानी है दिवानी आई। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म को 188 करोड़ 57 लाख रूपये का कलेक्शन मिला। सौ करोड़ी सफ़र यही नहीं रुका। साल 2013 में ही दीपिका पादुकोण की फिल्म को तीसरी बार 100 करोड़ क्लब में जाने का मौका मिला। और उसी साल यानि एक साल में चौथी बार 100 करोड़ की फिल्म दे कर दीपिका ने इतिहास ही रच दिया। 15 नवंबर 2013 में आई संजय लीला भंसाली की गोलियों की रासलीला- रामलीला ने 116 करोड़ 33 लाख रूपये का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन लिया।

 

नौ अगस्त को शाहरुख़ खान संग आई चेन्नई एक्सप्रेस ने 227 करोड़ 13 लाख रूपये की कमाई की। साल 2014 अक्टूबर में दीपिका पादुकोण की फिल्म को शाहरुख़ खान और मल्टी स्टारकास्ट के साथ फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के जरिये 203 करोड़ का कलेक्शन मिला। दीपिका की फिल्म को छठी बार 100 का कलेक्शन साल 2015 में लगा जब 18 दिसंबर को आई उनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी ने 184 करोड़ 20 लाख रूपये की कमाई की। पद्मावत तो अब 200 करोड़ रूपये के करीब पहुंचने वाली है l 

दीपिका पादुकोण का अपने और बॉलीवुड की एक्ट्रेस बिरादरी में भी ये एक रिकॉर्ड है। इससे पहले करीना ने छह बार ( गोलमाल 3, रा.वन, सिंघम रिटर्न्स, बॉडीगार्ड, 3 इडियट्स और बजरंगी भाईजान) 100 करोड़ क्लब हासिल किया जबकि कटरीना कैफ ने पांच बार (जब तक है जान, बैंग बैंग , एक था टाइगर, धूम 3 और टाइगर ज़िंदा है) ऐसा काम किया।

chat bot
आपका साथी