Box Office पर 2.0 की कमाई का सैलाब, 8वें दिन अक्षय कुमार ने बनाया एक और रिकॉर्ड

100 करोड़ में पहुंचने वाली 2.0 अक्षय कुमार की दसवीं फ़िल्म है। साथ ही 100 करोड़ से अधिक कमाई करने वाली अक्षय की सबसे तेज़ फ़िल्म भी है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 06 Dec 2018 08:06 AM (IST) Updated:Sat, 08 Dec 2018 12:14 PM (IST)
Box Office पर 2.0 की कमाई का सैलाब, 8वें दिन अक्षय कुमार ने बनाया एक और रिकॉर्ड
Box Office पर 2.0 की कमाई का सैलाब, 8वें दिन अक्षय कुमार ने बनाया एक और रिकॉर्ड

मुंबई। बॉक्स ऑफ़िस पर अक्षय कुमार और रजनीकांत की फ़िल्म 2.0 की ज़ोरदार कमाई का सिलसिला जारी है।फ़िल्म पूरे देश में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। हालांकि सबसे अधिक योगदान हिंदी भाषाई संस्करण का रहा है, जिसके दम पर 2.0 ने पहले हफ़्ते में शानदार रकम जमा कर ली है। फ़िल्म ओवरसीज़ में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। ख़ास बात यह है कि 2.0 अक्षय कुमार के करियर की भी सबसे बड़ी कामयाबी बन चुकी है। 

गुरुवार को 2.0 की रिलीज़ के 8 दिन पूरे हो गये और फ़िल्म ने 7.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ हिंदी वर्ज़न का पहले हफ़्ते का कलेक्शन लगभग 139.75 करोड़ हो गया है। फ़िल्म ने ₹97.25 करोड़ के बेहतरीन ओपनिंग वीकेंड के बाद भी बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा। पहले सोमवार को फ़िल्म ने ₹13.75 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं मंगलवार को भी ज़्यादा गिरावट नहीं आयी और फ़िल्म ने ₹11.50 करोड़ जमा कर लिये। फ़िल्म ने बुधवार को 9.50 करोड़ जमा किये थे। पहले हफ़्ते में ही 2.0 स्त्री के कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है। वहीं, अक्षय की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। अब तक टॉयलेट- एक प्रेम कथा अक्षय की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली थी, जिसने 133.60 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। 

अक्षय की सबसे तेज़ 100 करोड़ी फ़िल्म

100 करोड़ में पहुंचने वाली 2.0 अक्षय कुमार की दसवीं फ़िल्म है। साथ ही 100 करोड़ से अधिक कमाई करने वाली अक्षय की सबसे तेज़ फ़िल्म भी है। अक्षय की फ़िल्मों को 100 करोड़ तक पहुंचने में लगे दिन इस प्रकार हैं-

2.0- 133 करोड़- 5 दिन टॉयलेट एक प्रेम कथा- 134.25 करोड़- 8 दिन रुस्तम- 128 करोड़- 9 दिन एयरलिफ़्ट- 129 करोड़- 10 दिन राउडी राठौड़- 133 करोड़- 11 दिन जॉली एलएलबी2- 117 करोड़-12 दिन गोल्ड- 105 करोड़- 13 दिन हाउसफुल3- 109 करोड़- 13 दिन हॉलीडे- 113 करोड़- 15 दिन हाउसफुल2- 116 करोड़- 17 दिन

फ़िल्म की इस रफ़्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि दूसरे वीकेंड में इसका कलेक्शन ₹150 करोड़ के पड़ाव को पार कर जाएगा। इस कलेक्शन के साथ मंगलवार को 2.0 ने एसएस राजामौली की 'बाहुबली- द बिगिनिंग' के कलेक्शंस को पार कर लिया है। 2015 में आयी इस तेलुगु फ़िल्म के हिंदी वर्ज़न ने ₹117 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड बनाया था। 'बाहुबली2' रिलीज़ होने से पहले तक किसी डब हिंदी फ़िल्म की यह सबसे अधिक कमाई थी। हालांकि 2.0 और बाहुबली सीरीज़ की फ़िल्मों में फ़र्क यह है कि 2.0 डब फ़िल्म नहीं है, बल्कि तमिल के साथ तेलुगु और हिंदी में बनायी गयी है।

वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार

फ़िल्म ट्रेड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, लगभग 500 करोड़ के बजट में बनी 2.0 दुनियाभर में ₹520 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है, जिसमें से ₹392 करोड़ सिर्फ़ भारत में कमाये हैं, जबकि ₹128 करोड़ ओवरसीज़ से आये हैं। फ़िल्म ने लगभग ₹370 करोड़ की रिकवरी रिलीज़ से पहले ही विभिन्न राइट्स के माध्यम से कर ली है। कुछ प्रमुख देशों में 2.0 के पहले हफ़्ते (29 नवंबर-5 दिसम्बर) के ग्रॉस कलेक्शंस इस प्रकार रहे- 

श्रीलंका- ₹2.86 करोड़ पाकिस्तान- ₹1.76 करोड़ यूएसए- ₹29.28 करोड़ यूके- ₹5.55 करोड़ ऑस्ट्रेलिया- ₹5.86 करोड़ न्यूज़ीलैंड- ₹1.10 करोड़

A box office PHENOMENA!!!! 500 crores worldwide!!!!! We at @DharmaMovies are so proud to be associated with the HINDI version of this movie marvel!!!! @shankarshanmugh #RAJNISIR @akshaykumar @LycaProductions pic.twitter.com/JNJaeCaR1X — Karan Johar (@karanjohar) December 6, 2018

शंकर के निर्देशन में बनी 2.0 साइंस फ़िक्शन फ़िल्म है, जिसमें अक्षय कुमार ने पक्षीराजन नाम के ऐसे पक्षी विशेषज्ञ का रोल निभाया है, जो मोबाइल फोन और टॉवरों से निकलने वाले विकिरण की वजह से पक्षियों पर मंडरा रहे ख़तरे से चिंतित है। एक हादसे में उसमें सुपर पॉवर्स आ जाती हैं और वो मोबाइल फोन के ख़िलाफ़ जंग छेड़ देता है। इस जंग में उसे रोकने के लिए लौटता है सुपर रोबोट चिट्टी। फ़िल्म में रजनीकांत डबल रोल में हैं। कम्प्यूटर जीनियस डॉ. वशीगरन के अलावा उन्होंने चिट्टी का भी किरदार निभाया है। वहीं एमी जैक्सन फ़िल्म में मानवीय रोबोट के रोल में हैं। फ़िल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

ओपनिंग वीकेंड का ऐसा रहा सफ़र

2.0, 29 नवंबर को गुरुवार को रिलीज़ हुई थी। देश में फ़िल्म को लगभग 4000 स्क्रींस पर रिलीज़ किया गया है। फ़िल्म ने ₹20.25 करोड़ की धांसू ओपनिंग ली थी। नॉन हॉलीडे रिलीज़ को देखते हुए यह आंकड़ा बेहतरीन है। दूसरे दिन यानि शुक्रवार को कलेक्शन गिरा और ₹18 करोड़ ही मिल सके, जबकि तीसरे दिन यानि शनिवार को आंकड़ों में क़रीब 23 फीसदी उछाल आया और 2.0 ने ₹25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वहीं, रविवार को तो कलेक्शंस ने जैसे आसमान छू लिया और 34 करोड़ अपनी झोली में डाले। इस तरह 4 दिन लंबे ओपनिंग वीकेंड में 2.0 का कुल नेट कलेक्शन ₹97.25 करोड़ हो गया।

chat bot
आपका साथी