'2 स्टेट्स' ने पार किया ये जादुई आंकड़ा

आखिरकार लगभग तीन महीने बाद बॉलीवुड के 100 करोड़ क्लब में एक फिल्म की एंट्री हो ही गई। 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली यह फिल्म है अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की '2 स्टेट्स'। शनिवार के कलेक्शन के बाद 2 स्टेट्स ने 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा छुआ। शुक्रवार तक इस फिल्म ने

By Edited By: Publish:Sun, 11 May 2014 02:13 PM (IST) Updated:Sun, 11 May 2014 02:16 PM (IST)
'2 स्टेट्स' ने पार किया ये जादुई आंकड़ा

नई दिल्ली। आखिरकार लगभग तीन महीने बाद बॉलीवुड के 100 करोड़ क्लब में एक फिल्म की एंट्री हो ही गई। 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली यह फिल्म है अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की '2 स्टेट्स'।

शनिवार के कलेक्शन के बाद 2 स्टेट्स ने 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा छुआ। शुक्रवार तक इस फिल्म ने 99.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। बताया जाता है कि शनिवार को फिल्म ने लगभग 60 लाख का कारोबार करके 100 करोड़ क्लब में जगह बनाई।

इस साल 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली यह सिर्फ दूसरी फिल्म है। इससे पहले सलमान खान की फिल्म जय हो ने 100 करोड़ क्लब में तीन महीने पहले एंट्री की थी। वैसे 100 करोड़ क्लब में जगह बनाने वाली 2 स्टेट्स कुल मिलाकर 28वीं फिल्म है।

पढ़ें: द एक्सपोज के इस हॉट सीन ने उड़ाई सेंसर बोर्ड की नींद

पढ़ें: शादी के वक्त इनके साथ रोमांटिक रिलेशन में थीं ऐश्वर्या राय?

chat bot
आपका साथी