शादी के वक्त इनके साथ रोमांटिक रिलेशन में थीं ऐश्वर्या राय?
ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी के सात साल बाद श्रीलंकाई नागरिक निरोशन देवप्रिय ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया है। देवप्रिय का दावा है कि जब ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी की, उस वक्त वे उनके साथ रिश्ते में थीं।
मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी के सात साल बाद श्रीलंकाई नागरिक निरोशन देवप्रिय ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया है। देवप्रिय का दावा है कि जब ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी की, उस वक्त वे उनके साथ रिश्ते में थीं।
एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक निरोशन का कहना है कि ऐश्वर्या ने उन्हें छोड़कर अभिषेक के शादी की और इस शादी की वजह से उनके मानसिक सदमा भी पहुंचा। बताया जा रहा है कि ये शख्स ऐश्वर्या के खिलाफ एफआईआर भी कराएगा क्योंकि उनकी वजह से वो मेंटल स्ट्रेस का शिकार हुआ।
खबर है कि निरोशन ने इस केस के एक वकील भी चुन लिया है। बताया जाता है कि यह शख्स अभी ताइवान में रहता है। वैसे आपको याद दिला दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी 20 अप्रैल 2007 में हुई थी। दोनों ने पिछले महीने ही शादी की सातवीं सालगिरह मनाई थीं। दोनों की एक बेटी आराध्या भी है।
वैसे निरोशन देवप्रिय के इस सनसनीखेज दावे पर बच्चन परिवार या ऐश्वर्या की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।