कृष्णा कपूर की प्रार्थना सभा में पहुंची ज़ीनत अमान, लेटेस्ट तस्वीर में उन्हें पहचानना मुश्किल

और इस तरह से राजकपूर और देव साहब में ज़ीनत को लेकर एक कॉन्फ्लिक्ट रही और उसके बाद दोनों दोस्त एक दूसरे से दूर हो गए।

By Hirendra JEdited By: Publish:Fri, 05 Oct 2018 09:47 AM (IST) Updated:Sun, 07 Oct 2018 07:25 AM (IST)
कृष्णा कपूर की प्रार्थना सभा में पहुंची ज़ीनत अमान, लेटेस्ट तस्वीर में उन्हें पहचानना मुश्किल
कृष्णा कपूर की प्रार्थना सभा में पहुंची ज़ीनत अमान, लेटेस्ट तस्वीर में उन्हें पहचानना मुश्किल

मुंबई। साल 1988 में समय ने बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर को हम सबसे छीन लिया था। राज कपूर के निधन के ठीक तीस साल के बाद हाल ही में उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन भी हो गया। ज़ाहिर है बॉलीवुड में शोक का माहौल है और गुरुवार को कृष्णा राज कपूर की प्रार्थना सभा में भी लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ।

कपूर परिवार से लेकर बच्चन फैमिली और जावेद अख्तर से लेकर सुभाष घई जैसे सेलेब्स इस प्रार्थना सभा में पहुंचे। इस मौके पर अपने दौर की मशहूर अभिनेत्री ज़ीनत अमान भी पहुंची थीं। वे सिनेप्रेमी जिन्होंने ज़ीनत अमान की फ़िल्में देखी हैं, उम्र के इस पड़ाव पर उनकी तस्वीर देखकर आप उन्हें पहचान भी नहीं पायेंगे। अपने जमाने में ज़ीनत काफी बोल्ड अभिनेत्री के रूप में जानी जाती थीं। ज़ीनत के बारे में विस्तार से जानेंगे लेकिन उससे पहले देखिये कृष्णा राज कपूर की प्रार्थना सभा से आई उनकी यह लेटेस्ट तस्वीर जिसमें आप देख सकते हैं कि उनका लुक अब कितना बदल गया है।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस की विनर रह चुकी हैं श्वेता तिवारी, बर्थडे पर आईं याद

आपको बता दें कि ज़ीनत जाने-माने अभिनेता रज़ा मुराद की कज़िन हैं। बोल्डनेस को नई परिभाषा देने वाली ज़ीनत के पिता अमानुल्लाह ख़ान एक लेखक थे और बतौर सहायक उन्होंने ‘मुगल-ए-आज़म’ और ‘पाकीज़ा’ जैसी ऐतिहासिक फ़िल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी। वे अमान नाम से लिखते थे। ज़ीनत जब 13 वर्ष की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया और तब ज़ीनत ने अपने नाम में ‘अमान’ उपनाम जोड़ लिया! क्या आप जानते हैं फ़िल्मों में आने से पहले उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी। पत्रकारिता करते हुए ज़ीनत का रुझान मॉडलिंग और फिर एक्टिंग की तरफ हुआ।

मॉडलिंग करते हुए ज़ीनत ने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया, जिसमें वह दूसरी रनरअप रहीं। वह मिस एशिया पैसिफिक बनी। ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेने के बाद ज़ीनत ने फ़िल्मों का रुख किया। पहले तो उनकी फ़िल्में नहीं चल पायीं और फिर उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला कर लिया था। लेकिन, तभी उन्हें मिली देव आनंद की ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ इस फ़िल्म ने जैसे जीनत के लिए संभावनाओं के सारे द्वार खोल दिए। ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ के लिए ज़ीनत को फ़िल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला और उनकी सफल फ़िल्मी पारी शुरू हो गई। इसके बाद वह कई फ़िल्मों में नजर आयीं।

बाद में वो एक्टर संजय ख़ान से अपने रिश्तों को लेकर ख़बरों में रहीं। संजय ख़ान की उनके साथ मार-पीट की भी खबरें आयीं। इसके बाद वो टूट चुकीं थीं उन्होंने खुद को संभाला। संजय के बाद उन्हें एक बार फिर से प्यार हुआ। उन्होंने अपनी मां की मर्जी के खिलाफ जा कर मज़हर ख़ान से शादी कर ली। लेकिन, वहां भी वो खुश नहीं रह सकीं। उन्होंने रोज़-रोज़ के मार-पीट से तंग आकर मजबूरन तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। हालांकि उससे पहले ही मज़हर की गुर्दे की खराबी के चलते मौत हो गई। बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान ख़ान से भी ज़ीनत का नाम जुड़ चुका है! 

बात शुरू राज कपूर से हुई थी तो यहां यह बता दें कि कभी ज़ीनत अमान की वजह से ही देव आनंद और राजकपूर इन दो दोस्तों के बीच ज़ीनत की दरार आ गयी थी। देव आनंद ने अपनी ऑटो बॉयोग्राफी में लिखा है राज कपूर अपनी अपकमिंग मूवी ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के लिए ज़ीनत को कास्ट करना चाहते थे। इससे पहले राज कपूर ज़ीनत को किसी फ़िल्म के प्रीमियर के मौके पर सार्वजनिक रूप से चूम चुके थे। इससे देव साहब को जलन हुई। खैर, वे फिर भी ज़ीनत को प्रपोज करने का मौका तलाश रहे थे।

यह भी पढ़ें: ‘लवयात्री’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची सलमान ख़ान की ये सभी फेवरेट हीरोइनें, देखें तस्वीरें

लेकिन, राज कपूर और ज़ीनत से जुड़ी अफवाहें उन्हें सच होती दिख रही थीं और इस तरह से राजकपूर और देव साहब में ज़ीनत को लेकर एक कॉन्फ्लिक्ट रही और उसके बाद दोनों दोस्त एक दूसरे से दूर हो गए। ज़ीनत अमान पिछले साल अपनी वेब सीरिज़ ‘लव, लाइफ एंड स्क्रू अप’ को लेकर ख़बरों में थीं।

chat bot
आपका साथी