WWE Star Sanga Pushpa Video: रिंग तक पहुंचा अल्लू अर्जुन का 'पुष्पा एक्शन', वायरल हुआ रेस्लर सांगा का वीडियो

WWE Star Sanga Pushpa Video अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। अब इसके दूसरे पार्ट पर काम चल रहा है जिसका फैंस को बेताबी से इंतजार है। यह फिल्म 2023 में रिलीज होगी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 01 Jul 2022 07:46 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2022 07:46 PM (IST)
WWE Star Sanga Pushpa Video: रिंग तक पहुंचा अल्लू अर्जुन का 'पुष्पा एक्शन', वायरल हुआ रेस्लर सांगा का वीडियो
WWE Star Sanga Pushpa Action Before Fight In Ring. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा पिछले साल दिसम्बर में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज को छह महीने से ज्यादा बीत चुके हैं, मगर पुष्पा किसी ना किसी वजह से लगातार खबरों में रहती है। खासकर, अल्लू अर्जुन का अनोखा एक्शन, जो फिल्म की रिलीज के साथ ही वायरल हो गया था और अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर नजर आया। अब एक बार फिर पुष्पा का मैं झुकूंगा नहीं एक्शन चर्चा में आ गया है। 

दरअसल, अल्लू का यह एक्शन अब WWE के रिंग तक पहुंच चुका है। भारतीय रेस्लर सांगा का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है, जिसमें वो फाइट से पहले पुष्पा की तरह अपनी दाढ़ी के नीचे हाथ फेरते नजर आते हैं। इस क्लिप को अल्लू अर्जुन के फैंस सोशल मीडिया में धड़ाधड़ शेयर कर रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि सांगा पुष्पा वाला एक्शन करते हैं और फिर रिंग में आये पहलवान को जोरदार पटखनी लगाकर चित कर देते हैं।

ఈ Reach ఏంటి బన్నీ అన్న 🥵 🔥 ప్రపంచాన్ని ఎలుతున్నావ్ కదా!!#AlluArjun𓃵 #Pushpa @alluarjun pic.twitter.com/L6COrrMKfJ

— TEJA_AA_DHF (@allu_teja_dhf) June 30, 2022

पुष्पा- द राइज, तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म थी, जो पैन इंडिया रिलीज हुई। हिंदी बेल्ट में भी इस फिल्म को जबरदस्त कामयाबी मिली और सिर्फ हिंदी वर्जन ने 100 करोड़ से अधिक कारोबार किया था। फिल्म में रश्मिका मंदाना ने फीमेल लीड रोल प्ले किया था। 

पुष्पा के गाने और एक्शन जबरदस्त लोकप्रिय हुआ। अब इसके दूसरे भाग पुष्पा- द रूल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, जो 2023 में रिलीज होगी। पुष्पा का पहला पार्ट 17 दिसम्बर 2021 को रिलीज हुआ था। सुकुमार निर्देशित फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गयी थी। 

पुष्पा 2 को लेकर दर्शकों के क्रेज का आलम यह है कि सोशल मीडिया में इसको लेकर तमाम तरह की खबरें आती रहती हैं। पिछले दिनों खबर आयी थी कि दूसरे पार्ट में श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना का किरदार नहीं रहेगा। उसकी हत्या हो जाएगी। इस खबर से फैंस इतने नाराज हुए कि मेकर्स को स्टेटमेंट तक जारी करना पड़ा था।

chat bot
आपका साथी