बेबी ने किया पापा रितेश देशमुख को नर्वस!

रितेश देशमुख को फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय हो गया है लेकिन आज उन्हें अपनी निजी जिंदगी में एक बेहद मुश्किल काम का सामना करना पड़ रहा है। ये काम इतना मुश्किल है कि पहली बार कैमरे का सामना करते हुए भी वो इतना घबराए हुए नहीं थे। रितेश ने

By Monika SharmaEdited By: Publish:Sat, 06 Dec 2014 09:21 AM (IST) Updated:Sat, 06 Dec 2014 09:38 AM (IST)
बेबी ने किया पापा रितेश देशमुख को नर्वस!

मुंबई। रितेश देशमुख को फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय हो गया है लेकिन आज उन्हें अपनी निजी जिंदगी में एक बेहद मुश्किल काम का सामना करना पड़ रहा है। ये काम इतना मुश्किल है कि पहली बार कैमरे का सामना करते हुए भी वो इतना घबराए हुए नहीं थे।

रितेश ने ट्वीट किया, 'मिशन पॉसिबल - पहले बच्चे का डाइपर सफलतापूर्वक बदल दिया। पहली बार कैमरे का सामना करने से भी ज्यादा नर्वस महसूस कर रहा था।' वाकई रितेश ने काफी मुश्किल काम कर दिखाया है। आप पापा बनने का फर्ज बखूबी निभा रहे हैं। ये खबर रितेश की पत्नी जेनेलिया डिसूजा के लिए वाकई खुश करने वाली है।

बीते मंगलवार को ही जेनेलिया ने एक बेटे को जन्म दिया था। बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल के फैंस उनके पहले बच्चे की तस्वीर देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

पढ़ेंः पहली बार बेटे के साथ सामने आए रितेश और जेनेलिया

पढ़ेंः जेनेलिया-रितेश के घर आया नन्हा मेहमान!

chat bot
आपका साथी