पहली बार बेटे के साथ सामने आए रितेश और जेनेलिया
बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स बुलाए जाने वाले रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के घर हाल ही में एक नन्हा मेहमान आया है। जेनेलिया ने बीते मंगलवार को एक बेटे को जन्म दिया। दोनों ने हाल ही में बच्चे के साथ फोटोग्राफरों को पोज दिए। तस्वीर में रितेश की मां
By Monika SharmaEdited By: Published: Sun, 30 Nov 2014 12:13 PM (IST)Updated: Sun, 30 Nov 2014 12:24 PM (IST)
मुंबई। बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स बुलाए जाने वाले रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के घर हाल ही में एक नन्हा मेहमान आया है। जेनेलिया ने बीते मंगलवार को एक बेटे को जन्म दिया।
दोनों ने हाल ही में बच्चे के साथ फोटोग्राफरों को पोज दिए। तस्वीर में रितेश की मां वैशाली देशमुख ने अपने पोते को गोद में पकड़ा हुआ है। 2003 से एक दूसरे को डेट कर रहे रितेश और जेनेलिया 2012 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों 'तुझे मेरी कसम', 'तेरे नाल लव हो गया' और 'मस्ती' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें