Janhvi Kapoor जिम के बाहर कुछ इस अंदाज में आईं नजर, इन 5 तस्वीरों में देखिए

Sridevi की बेटी Janhvi Kapoor इन दिनों अपनी अगली फिल्म कारगिल गर्ल को लेकर व्यस्त हैं जो गुंजन सक्सेना की बायोपिक है। इस बीच जाह्वी के जिम लुक की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

By Rahul soniEdited By: Publish:Sat, 25 May 2019 01:09 PM (IST) Updated:Tue, 28 May 2019 12:04 PM (IST)
Janhvi Kapoor जिम के बाहर कुछ इस अंदाज में आईं नजर, इन 5 तस्वीरों में देखिए
Janhvi Kapoor जिम के बाहर कुछ इस अंदाज में आईं नजर, इन 5 तस्वीरों में देखिए

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी जाह्वी कपूर ने बॉलीवुड में अपना स्थान बना लिया है। फिल्म धड़क की सफलता के बाद अब वे अपनी अगली फिल्मों की तैयारी में जुट गई हैं। इसके लिए वे खूब मेहनत भी कर रही हैं। जाह्वी कपूर के जिम लुक हमेशा से सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं और इस बार कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वे जिम के बाद स्पॉट की गईं। 

जाह्वी कपूर अपनी फिटनेस और हेल्थ को लेकर काफी सजग हैं। यही कारण है कि वे लगातार जिम जाती हैं और फिल्मों में अपने किरदार के मुताबिक मेहनत करती हैं। हाल ही में जाह्वी कपूर की कुछ तस्वीरें जिम के बाहर से कैमरे में कैद की गईं जब वे जिम के आस-पास थीं। पहले कुछ तस्वीरें दिखाते हैं और साथ ही उनकी अगली फिल्मों के बारे में भी जानकारी देंगे। 

जाह्वी कपूर की इस तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वे खुश हैं और जिम में वर्कआउट कर उनकी हैप्पीनेस का ग्राफ बढ़ गया है। 

जाह्वी कपूर की स्माइल से पता लगाया जा सकता है कि इन दिनों उनकी फिल्मों को लेकर तैयारी अच्छी चल रही है। 

जाह्वी कपूर का यह जिम लुक भी हमेशा की तरह यूनीक है। जाह्वी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन कंपनी ने प्रोड्यूस किया था जिसमें ईशान खट्टर की भी अहम भूमिका थी। 

जाह्वी कपूर का नाम करण जौहर की ही फिल्म तख्त की स्टारकास्ट में भी शामिल है। 

आने वाली फिल्मों की बात करें तो जाह्रवी कपूर बायोपिक करने जा रहे हैं जिसकी वे शूटिंग भी कर रही हैं। कारगिल गर्ल बायोपिक फाइटर पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है। इसमें वे गुंजन सक्सेना का किरदार निभा रही हैं। गुंजन को भारत की पहली लड़ाकू महिला होने का गौरव प्राप्त है। वे 1999 के कारगिल युद्ध में शामिल हुई थीं। उस लड़ाई में अपनी जान की परवाह न करते हुए गुंजन ने अपने कई साथियों की जान बचाई थी। गुंजन को उनकी बहादुरी के लिए सुर्यवीर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

बता दें कि, रोमांटिक फिल्म धड़क से बॉलीवुड में शानदार एंट्री करने वाली श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में भी नजर आएंगी। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का नाम 'रूह आफ़ज़ा' है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में होंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी