Coronavirus LOCKDOWN: रितिक रोशन ने लापरवाही करने वालों को दी नसीहत, 'यह वक़्त निकल गया तो...'

Coronavirus COVID 19 रितिक ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ़्यू के आह्वान का पालन भी किया था। उन्होंने अपने घर के बाहर ताली भी बजाई थी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 24 Mar 2020 06:44 PM (IST) Updated:Wed, 25 Mar 2020 07:35 AM (IST)
Coronavirus LOCKDOWN: रितिक रोशन ने लापरवाही करने वालों को दी नसीहत, 'यह वक़्त निकल गया तो...'
Coronavirus LOCKDOWN: रितिक रोशन ने लापरवाही करने वालों को दी नसीहत, 'यह वक़्त निकल गया तो...'

नई दिल्ली, जेएनएन। Coronavirus COVID 19 का प्रकोप भारत में बढ़ रहा है। सभी की कोशिश है कि इसे अगली स्टेज तक जाने से रोक दिया जाए, क्योंकि स्टेज 3 में पहुंचने पर स्थिति भयावह हो सकती है। इसीलिए देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया है और लोगों को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी गयी है। मगर, ऐसे मुश्किल दौर में भी कुछ लोग लापरवाही दिखाते हुए सड़कों पर निकल रहे हैं। ऐसे लोगों को समझाने के लिए रितिक रोशन ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने सहयोग देने की अपील की है।

वीडियो में रितिक कह रहे हैं- आज हम सब एक बहुत मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं। कोरोना वायरस एक ऐसी सच्चाई है, जो ज़ोरों से फैल रही है। अब हम इससे मुंह नहीं मोड़ सकते। अब इसका सामना करना है। इसके लिए कुछ क़दम उठाने होंगे। सबसे पहला क़दम है, अपने हाथों को साबुन से हर घंटे धोएं। दूसरा कदम है सोशल डिस्टेंसिग का। कम से कम 6 फिट की दूरी पर रहें। यह वक़्त दोस्तों से मिलने का नहीं है। पार्टी में जाने का नहीं है। अगर आपको दोस्तों से मिलना है तो फोन या वीडियो कॉलिंग का इस्तेमाल करिए। यह नाज़ुक वक़्त है। अगर हाथ से निकल गया तो पता नहीं क्या होगा। ज़िम्मेदार बनिए। 

Help stop the spread. There are simple steps to be followed . ये हम सबकी ज़िम्मेदारी है। #COVIDー19 #StayHomeIndia pic.twitter.com/v0jZth8xF1

— Hrithik Roshan (@iHrithik) March 24, 2020

रितिक के अलावा और भी सेलेब्रिटीज़ लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील कर चुके हैं। रितिक ख़ुद भी घर पर हैं। इससे पहले उन्होंने अपने दोनों बेटों और डॉगी की तस्वीर पोस्ट की थी। इसके साथ लिखा था- इससे बेहतर व्यू की उम्मीद नहीं कर सकता। 

Couldn’t ask for a better view.

.

Or a more suited book.#Coexist pic.twitter.com/kzvDkquczw

— Hrithik Roshan (@iHrithik) March 23, 2020

रितिक ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ़्यू के आह्वान का पालन भी किया था। अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला के साथ मिलकर उन्होंने अपने घर के बाहर थाली और ताली बजाकर हेल्थ वर्कर्स और डॉक्टर्स का हौसला बढ़ाया था।

A big salute to all the essential workers of the nation selflessly putting their lives at risk to service and safeguard our society . 🙏🏻.#JantaCurfew @akshaykumar #sajidnadiadwala pic.twitter.com/MOQKi6ZbCG— Hrithik Roshan (@iHrithik) March 22, 2020

करियर की बात करें तो पिछले साल रितिक की दो फ़िल्में सुपर 30 और वॉर आयी थीं। दोनों ही फ़िल्में सफल रहीं। वॉर ने ज़बर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 300 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। 

यह भी पढ़ें: सेल्फ़ आइसोलेशन में बॉलीवुड सेलेब्स धो रहे बर्तन और लगा रहे झाड़ू, देखें वीडियो

chat bot
आपका साथी