पति-पत्नी बनने जा रहे निक और प्रियंका को मधु चोपड़ा ने दी यह कीमती सलाह

निक जोनास से सगाई के चक्कर में प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान के फिल्म भारत से एन मौके पर अपना नाम वापस लिया था, जिसको लेकर सलमान खान भी नाराज़ बताये गए।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 21 Aug 2018 12:14 PM (IST)
पति-पत्नी बनने जा रहे निक और प्रियंका को मधु चोपड़ा ने दी यह कीमती सलाह
पति-पत्नी बनने जा रहे निक और प्रियंका को मधु चोपड़ा ने दी यह कीमती सलाह

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हॉलीवुड सिंगर निक जोनास के साथ उनकी सगाई की घोषणा की। इस मौके पर दोनों को भारतीय अंदाज में देखा गया।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा ने दोनों पति-पत्नी को एक बेशकीमती सलाह दी है। इस बारे में मधु चोपड़ा कहती हैं,' पति को चाहिए कि वह उसकी पत्नी का सदैव ध्यान रखें। वह उसकी खुशहाली और सेहत का ध्यान रखें। इसके अलावा उन्हें प्रत्येक दिन ऐसे बिताना चाहिए, जैसे वैलेंटाइन डे हो”। मधु चोपड़ा ने आगे कहा उन्हें कभी भी बहस नहीं करनी चाहिए और ना ही किसी चीज को लेकर झगड़ा करना चाहिए। इसके बजाय दोनों को अपने- अपने दृष्टिकोण को कहने का और समझने का अवसर देना चाहिए।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की निक जोनास के साथ सगाई की खबरें बहुत पहले से ही आ रही थी। प्रियंका को कई मौकों पर निक जोनास द्वारा दी गई सगाई की अंगूठी छिपाते हुए भी देखा गया। उस अंगूठी की कीमत 2.1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। दोनों की शादी कब होगी अब सबकी नजरें इस पर लगी हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसी वर्ष अक्टूबर के महीने में दोनों सात फेरे ले सकते हैं। निक जोनास से सगाई के चक्कर में प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान के फिल्म भारत से एन मौके पर अपना नाम वापस लिया था, जिसको लेकर सलमान खान भी नाराज़ बताये गए।

वैसे प्रियंका की शादी को लेकर हमेशा ही मधु चोपड़ा ने चुप्पी साढ़े रखी है l पिछले दिनों मधु से प्रियंका की शादी से जुड़ा सवाल किया कि प्रियंका की शादी की खबरें आ रही हैं तो आप कितनी सीरियस हैं? जवाब में मधु ने कहा कि, आप कितने सीरियस हैं। आप जब सीरियस हो जाएंगे तब हम भी सीरियसली शादी के बारे में सोचेंगे। मधु ने तो यह भी कह दिया कि, तुम यह क्या ऊट पटांग सवाल करते हो।

यह भी पढ़ें: निक और प्रियंका की सगाई में नहीं जा सके करण जौहर ने कुछ इस तरह की भरपाई

chat bot
आपका साथी