Move to Jagran APP

निक और प्रियंका की सगाई में नहीं जा सके करण जौहर ने कुछ इस तरह की भरपाई

कहा जा रहा है कि शादी अमेरिका में होगी और वहां कुछ ख़ास मेहमान ही मौजूद रहेंगे।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 05:44 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 05:44 PM (IST)
निक और प्रियंका की सगाई में नहीं जा सके करण जौहर ने कुछ इस तरह की भरपाई
निक और प्रियंका की सगाई में नहीं जा सके करण जौहर ने कुछ इस तरह की भरपाई

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ शनिवार को सगाई कर ली । इस मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए कई सितारे और ख़ास हस्तियाँ आईं। फिल्म निर्देशक करण जौहर भी उस पार्टी में बुलाए गए थे लेकिन नहीं जा सके।

loksabha election banner

बताते हैं कि करण जौहर उनके कॉफी विद करण शो के नए सीजन के प्रोमो की शूटिंग में बिज़ी थे इसलिए प्रियंका और निक से रु-ब-रु नहीं मिल पाए। लेकिन इसकी भरपाई उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के नाम एक भव्य गुलदस्ता और एक कांग्रेचुलेशन नोट भेजकर पूरी की। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की सगाई में मुकेश अंबानी, संजय लीला भंसाली, विशाल भारद्वाज, परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट जैसे कई मेहमानों ने शिरकत की थी। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा इस साल अक्टूबर में शादी कर लेंगी। निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा के साथ भारतीय अंदाज में सगाई की है। इस मौके पर उनका पूरा परिवार भी उपस्थित था लेकिन कहा जा रहा है कि शादी अमेरिका में होगी और वहां कुछ ख़ास मेहमान ही मौजूद रहेंगे।

शनिवार को सुबह प्रियंका के घर में पूजा रखी गई। सब शामिल हुए। रोका की सेरेमनी हुई।प्रियंका और निक ने भावी पति-पत्नी वाले पोज़ में फोटो भी खिचवाई। निक ने लंदन में प्रियंका के बर्थडे पर सवाल किया था - 'विल यू मैरी मी', जवाब हां में मिला और अब शादी की डेट का इंतज़ार है। वैसे प्रियंका और निक के इस 'इंगेजमेंट' के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा रहा।इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा, नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने भी शादी की।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार से तुलना करने के सवाल पर कुछ ऐसा बोल गए शाहिद कपूर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.