Kapil Dev के बाद Malaika Arora और Arjun Kapoor ने Rishi Kapoor से की मुलाकात

Malaika Arora और Arjun Kapoor इस समय न्यूयॉर्क में हैं। यहां पर उन्होंने ऋषि कपूर से खास मुलाकात की। इस मौके पर ऋषि की पत्नी नीतू कपूर भी मौजूद थीं।

By Rahul soniEdited By: Publish:Thu, 04 Jul 2019 09:41 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jul 2019 06:27 PM (IST)
Kapil Dev के बाद Malaika Arora और Arjun Kapoor ने Rishi Kapoor से की मुलाकात
Kapil Dev के बाद Malaika Arora और Arjun Kapoor ने Rishi Kapoor से की मुलाकात

नई दिल्ली, जेएनएन। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का कई महीनों से न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा है। उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ हैं। ऋशि कपूर का हालचाल पूछने और उनकी तबीयत के बारे में जानने के लिए लगातार बॉलीवुड कलाकार उनसे मिलने पहुंचे हैं। अब मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी ऋषि कपूर से मुलाकात की है। इस खास मुलाकात की तस्वीर खुद ऋषि कपूर ने ट्वीटर पर शेयर की है। 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। कभी दोनों साथ में स्पॉट किए जाते हैं तो किसी इवेंट पर साथ पहुंचते हैं। इसके साथ वे सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते हैं। ऐसे में एक बार फिर दोनों साथ नजर आए न्यूयॉर्क में। दोनों ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे जिनका कई महीनों से इलाज चल रहा है। ऋषि कपूर ने इस बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए ऋषि कपूर लिखते हैं कि मलाइका और अर्जुन आने के लिए धन्यवाद। आशा करता हूं कि आपने रॉकेटमेन देखी होगी और रेड फार्म पर लंच भी किया होगा। 

Thank you Malaika and Arjun for coming. Hope you got to see “Rocketman” and lunch at “Red Farm” pic.twitter.com/CDYJja5Ebe

— Rishi Kapoor (@chintskap) July 4, 2019

आपको बता दें कि ऋषि कपूर से हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने ऋषि से मुलाकात की थी। इस मौके पर नीतू सिंह भी साथ थीं। इस मुलाका़त की एक तस्वीर शेयर करते हुए नीतू ने लिखा- वर्ल्ड कप को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। उम्मीद है, हम जीत जाएंगे।

 

View this post on Instagram

Super charged about the World Cup !!! 🤞#kapildev #crickettales #hopingwemakeit 🙏

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Jul 3, 2019 at 8:31pm PDT

chat bot
आपका साथी