भूत हूं मैं, 15 साल बाद फिर से, फिल्म से पहले गाना देखकर हो जाएंगे लुप्त

प्रभुराज की फिल्म लुप्त इस साल 2 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 12:47 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 08:38 AM (IST)
भूत हूं मैं, 15 साल बाद फिर से, फिल्म से पहले गाना देखकर हो जाएंगे लुप्त
भूत हूं मैं, 15 साल बाद फिर से, फिल्म से पहले गाना देखकर हो जाएंगे लुप्त

मुंबई। प्रसिद्ध निर्देशक राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूत' तो आपको याद होगी। डर का वो माहौल एक बार फिर सिनमाघरों में नजर आ रहा है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' के बाद अब 'लुप्त' जल्द दर्शकों के सामने डराने आ रही है। उर्मिला मातोंडकर पर फिल्म 'भूत' में फिल्माया गया गीत 'भूत हूं मैं' फिर से फिल्म 'लुप्त' देखने का मौका मिलेगा जो कि कुछ दिन पहले रिलीज कर दिया गया। 

दरअसल, प्रभुराज की लिखी और निर्देशित फिल्म 'लुप्त' एक हॉरर फिल्म है। डरावनी आवाजें, अजीब अजीब घटनाएं और डर की सारी सामग्री इस फिल्म में डाल दी गई है। ऑफ़िस में भूत, सड़क पर भूत और फिर लुप्त लेकिन विलुप्त नहीं। जावेद के अलावा इस फिल्म में विजय राज, करण आनंद, मीनाक्षी दीक्षित और निक्की वालिया भी हैं।

खास बात यह है कि, इस फिल्म में प्रसिद्ध भूतिया गाना 'भूत हूं मैं' को फिर से रीक्रिएट किया जा रहा है। 15 साल बाद राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'भूत' का यह गाना एक बार फिर दर्शकों के सामने नए रूप में होगा। बता दें कि, प्रभुराज राम गोपाल वर्मा के एसोसिएट रहे हैं। इस गाने को कुछ दिन पहले मुंबई में हुए एक इवेंट में लॉन्च किया गया। इस मौके पर खास तौर पर उर्मिला मातोंडकर मौजूद थी। ये फिल्म 2 नवंबर को रिलीज़ होगी। 

एक और खास बात यह है कि, 2003 में आई फिल्म 'भूत' के गीत 'भूत हूं मैं' को सुनिधि चौहान ने आवाज दी थी और शबीना खान ने कोरियोग्राफ किया था। एक बार फिर सुनिधि ही इस गीत को आवाज दी है और शबीना खान ही इसको कोरियोग्राफ किया है। 

यह भी पढ़ें: Bigg boss 12: सजा और डांट के बीच रोमांस, स्विमिंग पूल में गिरे फिर संभले

फिल्म लुप्त का कुछ दिनों पहले ट्रेलर जारी किया गया था। कहानी की बात करें तो एक ज़माने में रॉक एंड रोल डांस के मास्टर जावेद जाफरी इस फिल्म के जरिये लुप्त की सच्ची घटना को दिखायेंगे। फिल्म में उनका रोल नींद न आने की गहन बीमारी (क्रॉनिक इनसोमनिया) से ग्रस्त आदमी का है। इस कारण उन्हें वो लोग भी दिखते हैं जो बाकी किसी को नहीं दिखते। 

यह भी पढ़ें: काजोल को अजय पर आया गुस्सा, कहा घर में नहीं चलेगा प्रेंक

chat bot
आपका साथी