आमिर, कटरीना कभी नहीं गए स्कूल, जबकि ये रहे 12 वीं फेल, पढ़ें इन 10 स्टार्स की स्कूलिंग डिटेल्स

आप यह जानकर हैरान हो सकते हैं कि करिश्मा ने सिर्फ छठी क्लास तक की पढ़ाई ही की है..

By Hirendra JEdited By: Publish:Wed, 25 Jul 2018 10:14 AM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 07:47 AM (IST)
आमिर, कटरीना कभी नहीं गए स्कूल, जबकि ये रहे 12 वीं फेल, पढ़ें इन 10 स्टार्स की स्कूलिंग डिटेल्स
आमिर, कटरीना कभी नहीं गए स्कूल, जबकि ये रहे 12 वीं फेल, पढ़ें इन 10 स्टार्स की स्कूलिंग डिटेल्स

मुंबई। ‘पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब और खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब’ यह एक बेहद ही लोकप्रिय कहावत है। लेकिन, समय के साथ-साथ हर क्षेत्र में निकले प्रतिभाशाली और कामयाब लोगों ने इस कहावत को जैसे गलत साबित करके रख दिया है। क्या आप यकीन करेंगे आज देश के टॉप के कई बॉलीवुड स्टार्स ऐसे हैं जिनका नाता स्कूल और कॉलेज से कभी रहा ही नहीं। बावजूद इसके उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और एक मिसाल बने!

आइये सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर ख़ान की। आमिर ख़ान आज इंडस्ट्री में 25 से भी ज्यादा सालों से राज कर रहे हैं। इन दिनों आमिर अपनी आने वाली फ़िल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां’ के लिए चर्चा में हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं आमिर ने किस स्कूल में कब और कहां तक पढ़ाई की इसकी कोई रिपोर्ट नहीं है। एक टीवी चैनल पर एक बातचीत में उन्होंने उन्होंने झेंपते हुए कहा भी था कि उनका स्कूल से कभी कोई नाता नहीं रहा है।

यह भी पढ़ें: आमिर और बिग बी के ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां’ के लिए दो लाख किलो के 2 जहाज का किया गया निर्माण

बॉलीवुड के ‘दबंग’ और बॉक्स ऑफिस के ‘सुल्तान’ सलमान ख़ान, सबसे ज़्यादा फी लेने वाले एक्टर हैं आज। फ़िल्में उनके नाम से चलती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सलमान ख़ान ने पढ़ाई कहां तक की है? जी, तो हम आपको बता दें कि उन्होंने सिंधिया स्कूल ग्वालियर और सेंट स्टीन्सलॉ स्कूल, मुंबई से निकलने के बाद नेशनल कॉलेज, मुंबई में एडमिशन ज़रूर लिया पर उसके बाद वो कभी कॉलेज नहीं गए। सलमान ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई की है।

अक्षय कुमार ने खालसा कॉलेज, मुंबई में 11 वीं में एडमिशन तो लिया लेकिन पढ़ाई, इम्तिहान और डिग्री से दूर ही रहे। फिर कॉलेज भी छूट गया। एक इंटरव्यू में अक्षय खुद कह चुके हैं कि उन्होंने कभी एडुकेशन को प्राथमिकता दी ही नहीं, उनके लिए डिसिप्लिन बड़ी चीज़ है।

अभिनेत्रियों में कटरीना कैफ़ की बात करें तो हम आपको बता दें कि कटरीना 7 भाई-बहनों में से एक हैं। दूसरी बात, जब कटरीना छोटी थीं तभी उनके पैरेंट्स अलग हो गए थे। परिस्तिथियां कुछ ऐसी रहीं कि वो कभी स्कूल जा ही नहीं पाईं। महज 14 साल की उम्र से ही कटरीना मॉडलिंग करने लगी थीं। ऐसे में स्कूल, कॉलेज सब कहीं पीछे छूट गया।

आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी कामयाबी का परचम लहरा रहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी महज स्कूल तक की ही बेसिक शिक्षा ली है। उन्होंने सोफ़िया हाई स्कूल, बैंगलोर से पढ़ाई की है।

90 के दशक में छा जाने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने एक से बढ़ कर एक हिट फ़िल्में दी हैं। लेकिन, आप यह जानकर हैरान हो सकते हैं कि करिश्मा ने सिर्फ छठी क्लास तक की पढ़ाई ही की है। गौरतलब है कि करिश्मा कपूर जब अपनी डेब्यू फ़िल्म 'प्रेम क़ैदी' में नज़र आयीं उस वक़्त उनकी उम्र महज 17 साल की थी।

आलिया भट्ट भी स्कूलिंग से आगे की पढ़ाई नहीं कर पाईं। कम उम्र से ही फ़िल्मों में आ जाने के बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फ़िल्में दी हैं। उन्होंने जमनाबाई नर्सी स्कूल से पढ़ाई की है।

16 साल की उम्र में 'बेखुदी' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस काजोल भी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी स्कूल लेवल तक की पढ़ाई भी पूरी नहीं की।

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत आज जहां हैं वह मुक़ाम पाने के लिए उन्होंने लंबा स्ट्रगल किया है। कंगना कई बार कैमरे पर यह कह चुकी हैं कि शुरू में उनकी अंग्रेजी की वजह से उनका बहुत मज़ाक उड़ाया जाता था। बाद में उन्होंने अपनी लैंग्वेज और बाकी चीज़ों पर काफी मेहनत की और उस लायक बनीं कि आज कॉन्फिडेंट तरीके से अपनी बात रख सकती हैं। क्या आप जानते हैं कंगना 12 वीं क्लास में फेल हो गयीं थीं और उसके बाद से उन्होंने आगे पढ़ने का इरादा भी छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के हाथों की ये अंगूठी और उनका यह अंदाज़ बहुत कुछ कहता है, देखें तस्वीरें

बोनी कपूर के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर भी 12 वीं फेल हैं। शायद अपने परिवार के और लोगों को देखते हुए उनके दिमाग में बॉलीवुड का कीड़ा घर कर चुका था और फिर पढ़ाई में उनका मन नहीं लगा।

chat bot
आपका साथी