Akshay Kumar ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिये इतने करोड़, Piyanka Chopra ने की अपील

Akshay Kumar donates for Assam flood victims अक्षय कुमार अक्सर चैरिटी के ज़रिए मदद करते रहते हैं। उनकी फ़िल्म मिशन मंगल रिलीज़ होने वाली है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 17 Jul 2019 08:46 PM (IST) Updated:Thu, 18 Jul 2019 10:12 AM (IST)
Akshay Kumar ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिये इतने करोड़, Piyanka Chopra ने की अपील
Akshay Kumar ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिये इतने करोड़, Piyanka Chopra ने की अपील

नई दिल्ली, जेएनएन। Akshay Kumar Priyanka Chopra donate for Assam Flood victims: असम में आयी बाढ़ ने तबाही मचा दी है। ऐसे में बॉलीवुड भी बाढ़ पीड़ियों की मदद के लिए सक्रिय हो गया है। अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने ज़रूरतमंदों की मदद की अपील करने के साथ ख़ुद भी करोड़ों की रकम दान की है। 

अक्षय ऐसे अभिनेता हैं, जो सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहते हैं और अक्सर किसी ना किसी तरह मदद के लिए हाथ बढ़ाते हैं। अक्षय ने ट्विटर पर इसका ज़िक्र करते हुए लिखा है- असम में बाढ़ से हुई तबाही के बारे में जानकर दिल टूट गया है। बाढ़ से प्रभावित सभी इंसानों और जानवरों को तत्काल मदद की दरकार है। मैं सीएम रिलीफ़ फंड और काज़ीरंगा पार्क के बचाव के लिए एक-एक करोड़ रुपये दान देना चाहूंगा। आप सबसे भी सहयोग करने की अपील करता हूं। 

Absolutely heartbreaking to know about the devastation by floods in Assam.All affected, humans or animals,deserve support in this hour of crisis.I’d like to donate 1cr each to the CM Relief Fund & for Kaziranga Park rescue.Appealing to all to contribute @CMOfficeAssam @kaziranga_

— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 17, 2019

यह पहली बार नहीं है, जब अक्षय सामाजिक सरोकार से जुड़े काम के लिए आगे आये हों। मई में उन्होंने उड़ीसा में आये फानी तूफ़ान से प्रभावित लोगों के लिए एक करोड़ की राशि दान की थी। अक्षय इसके अलावा भारत के वीर के ज़रिए सुरक्षा बलों के परिवारों की मदद करते हैं। वहीं, केरल और चेन्नई में आई बाढ़ के समय भी अक्षय ने मदद का एलान किया था। अक्षय की फ़िल्म मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज़ हो रही है।

आज 18 जुलाई को अपना जन्म दिन मना रहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील की है। प्रियंका ने लिखा- असम और देश के दूसरे हिस्सों से आ रही ख़बरों से व्यथित हूं। विस्थापन और जीवन खोने के बारे में सुनना हृ्दयविदारक होता है। मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं, जो इससे प्रभावित हुए हैं। 

Extremely devasted by all the news coming in from #Assam and other parts of India.
It’s heartbreaking to read about the displacement and loss of life. My prayers with those affected.

Please donate at https://t.co/d5dow5OuLG" rel="nofollow and https://t.co/GNytaEqF0r" rel="nofollow

— PRIYANKA (@priyankachopra) July 17, 2019

असम में आयी बाढ़ से हज़ारों लोग विस्थापित हो चुके हैं। जानवरों का बुरा हाल है। कई जानें भी जा चुकी हैं। 

chat bot
आपका साथी