अजय-काजोल की बेटी नीसा इस बार मौसी तनीषा के साथ आयीं नज़र, देखिए नई तस्वीरें

नीसा इस साल 16 साल की हो जाएंगी। नीसा का जन्म 2003 में हुआ था। नीसा को जन्म देने के लिए काजोल ने 3 साल का लंबा ब्रेक फ़िल्मों से लिया था। उन्होंने 2006 में फना से वापसी की थी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 05:31 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 08:05 PM (IST)
अजय-काजोल की बेटी नीसा इस बार मौसी तनीषा के साथ आयीं नज़र, देखिए नई तस्वीरें
अजय-काजोल की बेटी नीसा इस बार मौसी तनीषा के साथ आयीं नज़र, देखिए नई तस्वीरें

मुंबई। अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा की ताज़ा तस्वीरें देखकर आप चौंक जाएंगे। नई तस्वीरों में नीसा काफ़ी अलग दिख रही हैं। हाल के कुछ दिनों में नीसा की पब्लिक एपीयरेंस बढ़ गयी है।

कभी पापा अजय तो कभी मॉम काजोल के साथ नीसा नज़र आ जाती हैं। ताज़ा तस्वीरों में नीसा अपनी मौसी तनीषा के साथ नज़र आयीं। मुंबई के बीकेसी इलाक़े में पैपेराज़ी के कैमरों ने इन्हें क़ैद किया। शॉर्ट ड्रेस में नीसा काफ़ी क्यूट दिख रही हैं।

ऐसा लगता है कि नीसा कुछ शॉपिंग करने निकली हैं। नीसा इस साल 16 साल की हो जाएंगी। नीसा का जन्म 2003 में हुआ था। नीसा को जन्म देने के लिए काजोल ने 3 साल का लंबा ब्रेक फ़िल्मों से लिया था। उन्होंने 2006 में फना से वापसी की थी।

अजय और काजोल अपने दोनों बच्चों के काफ़ी करीब हैं और परिवार हमेशा उनकी प्राथमिकता रहा है। दोनों स्टार्स भी एक परफेक्ट फैमिली मैन की तरह बच्चों के साथ वक़्त बिताने का मौक़ा नहीं छोड़ते।

अजय-काजोल के बेटे युग का जन्म 2010 में हुआ था। अजय देवगन इस साल 'टोटल धमाल' में नज़र आएंगे, जो धमाल फ्रेंचाइजी की फ़िल्म है और इंद्र कुमार ने निर्देशन किया है। अजय आज कल फ़िल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

chat bot
आपका साथी