हो जाइए तैयार... रीमेक के बाद रीमेक, बॉलीवुड करेगा हिंदी, अंग्रेजी और तमिल सबका रीमेक

Upcoming Remake Films सिल्वर स्क्रीन रीमेक फ़िल्मों से पट जाएगी। क्या आमिर ख़ान क्या अक्षय कुमार ये सभी मिलकर रीमके फ़िल्में बनाने वाले हैं।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 02:19 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 05:36 PM (IST)
हो जाइए तैयार... रीमेक के बाद रीमेक, बॉलीवुड करेगा हिंदी, अंग्रेजी और तमिल सबका रीमेक
हो जाइए तैयार... रीमेक के बाद रीमेक, बॉलीवुड करेगा हिंदी, अंग्रेजी और तमिल सबका रीमेक

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा की एक अलग-सी बात रही है। एक तरफ जहां नई कहानियां दर्शकों के दिल को छू रही होती हैं, तो दूसरी ओर लगातार रीमेक भी बनाए जाते हैं। रीमेक बनाने के मामले किसी भी भाषा को बख्शा नहीं जाता है। रीमेक करने में बॉलीबुड के बड़े स्टार भी पीछे नहीं रहते। आने वाले दिनों में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है, जब सिल्वर स्क्रीन रीमेक फ़िल्मों से पट जाएगी। क्या आमिर ख़ान, क्या अक्षय कुमार ये सभी मिलकर रीमके फ़िल्में बनाने वाले हैं। आइए जानते हैं...

लाल सिंह चड्ढा- आमिर ख़ान साल 2020 में क्रिसमस के दिन 'लाल सिंह चड्ढा' लेकर आ रहे हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। यह फ़िल्म हॉलीवुड की क्लासिक कल्ट फ़िल्म 'फॉरेस्ट गंप' से प्रेरित है। टॉम हैंस की  फ़िल्म फॉरेस्ट गंप वर्ल्ड वाइड एवरग्रीन फ़िल्मों में से एक है। वहीं, 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर ख़ान के साथ करीना कपूर एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फ़िल्म को आमिर की पत्नी किरण राव प्रोड्यूस कर रही हैं।

बच्चन पांडे- आमिर के बाद अक्षय कुमार भी एक रीमेक मूवी लेकर आ रहे हैं। आमिर हॉलीवुड को रीमेक कर रहे हैं, तो अक्षय साउथ की फ़िल्म को रीमेक कर रहे हैं। दोनों ही फ़िल्म साल 2020 के क्रिसमस पर रिलीज़ की जाएगी। साजिद नाडियाडवाला की 'बच्चन पांडे' साउथ की फ़िल्म 'वीरम' की रीमेक है। साल 2014 में आई इस फ़िल्म में अजीत कुमार लीड रोल में थे। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस और क्रिटिक्स रूम दोनों जगह अपनी छाप छोड़ी थी। वहीं, अक्षय कुमार स्टार 'बच्चन पांडे' की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। इस फ़िल्म में अक्षय के अपोजिट एक बार कृति सनोन नजर आएंगी।

पति, पत्नी और वो- कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर कॉमेडी फ़िल्म 'पति, पत्नी और वो' इस नाम की हिंदी फ़िल्म का रीमेक है। पहली 'पति,पत्नी और वो' को महाभारत फेम बी. आर. चोपड़ा ने बनाया था। इस फ़िल्म में संजीव कुमार लीड रोल में थे। वहीं, नई वाली फ़िल्म को मुद्दसर अज़ीज ने बनाया है। नई वाली फ़िल्म जो फिलहाल अपने डायलॉग को लेकर विवाद में है, छह दिसंबर को रिलीज़ होगी।

दिल बेचारा- सुशांत सिंह राजपूत के हिस्से भी एक रीमेक फ़िल्म आई है। 29 नवंबर को रिलीज़ हो रही फ़िल्म 'दिल बेचारा' भी हॉलीवुड फ़िल्म की रीमेक है। यह फ़िल्म साल 2014 में 'द फॉल्ट इन आवर स्टार' की ऑफ़िशियल रीमेक है। 2014 में  आई इस अमेरिकी फ़िल्म ने कई अवॉर्ड्स जीते थे। यह फ़िल्म एक इसी नाम के एक नॉवेल पर बेस्ड थी।

द बॉडी-  ऋषि कपूर और इमरान हाशमी की अपकमिंग फ़िल्म 'द बॉडी' भी रीमेक है। यह फ़िल्म इस नाम की स्पेनिश फ़िल्म की रीमेक है, जो साल 2012 में पर्दे पर आई थी। इस स्पेनिश फ़िल्म की तमिल में अनऑफ़िशियल रीमेक भी बन चुकी है। 'गेम' नाम की फ़िल्म साल 2016 में आई थी। हिंदी वाली 'द बॉडी' का ट्रेलर शुक्रवार को आएगा।

लक्ष्मी बॉम्ब- अक्षय कुमार ना तो फ़िल्में बनाने के मामले में पीछे हैं और ना ही रीमेक बनाने के मामले में पीछे हैं। वह एक और रीमेक फ़िल्म बना रहे हैं। लक्ष्मी बॉम्ब नाम की यह फ़िल्म साउथ इंडियन फ़िल्म 'कंचना 2' की रीमेक है। यह फ़िल्म साल 2020 में पर्दे पर उतरेगी।

chat bot
आपका साथी