Upcoming Movies 2021: इस साल राधे, सूर्यवंशी, लाल सिंह चढ्ढा समेत इन बिग बजट मूवीज़ का है इंतज़ार

साल 2020 सिनेमा जगत दोनों के लिए मायूसी भरा रहा कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन की वजह से कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग को रोकना पड़ा तो कई की रिलीज डेट को आगे बढ़ाना पड़ा। अब साल 2021 में हालात सामान्य होने पर बड़ी फिल्मों को रिलीज किया जाएगा।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Thu, 31 Dec 2020 10:55 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 09:28 AM (IST)
Upcoming Movies 2021: इस साल राधे, सूर्यवंशी, लाल सिंह चढ्ढा समेत इन बिग बजट मूवीज़ का है इंतज़ार
Upcoming Movies 2021 poster, Radhe, Satyamev jayate source instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2020 सिनेमा के लिए काफी मायूसी वाला साल रहा। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की वजह से कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग को रोकना पड़ा, तो कई की रिलीज डेट को आगे बढ़ाना पड़ा, लेकिन अब ये साल खत्म होने वाला है। और अगले साल फिल्मी प्रेमियों के लिए फिल्मों की बाढ़ आने वाली है। हालांकि अब सिनेमाघरों को खोल दिया गया है और फिल्में भी रिलीज हो रही हैं लेकिन लोगों के मन में अब भी कोरोना को लेकर डर है और लोग थियेटर में फिल्में देखने नहीं जा रहे हैं। आगे साल चीजें सामान्य होने के साथ सिनेमाप्रेमियों को कुछ फिल्मों का भी ब्रेसब्री से इंतजार है। आइए एक नज़र डालते हैं साल 2021 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों पर....

'शाबाश मिट्ठू'

'शाबाशा मिट्ठू' फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मीताली राज की बायोपिक है। इस फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। तापसी ने मिताली का किरदार निभाने के लिए काफी मेहनत की है। फिल्म में उनका लुक कैसा है, इसकी पहली झलक तो 2020 में ही देखने को मिल गई। मिताली की राउंड वाली हैट पहने तापसी काफी हद तक उनके जैसी ही लग रही हैं।

 

'सूर्यवंशी'

इस साल अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्म सूर्यवंशी कोरोनावायरस के कारण रिलीज नहीं हो सकी। अब ये फिल्म साल 2021 में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं। बता दें कि ‘सूर्यवंशी’ बड़े बजट की फिल्म है और इस फिल्म को कोरोनावायरस की वजह से रोककर रखा गया है। इसे हॉल में ही रिलीज किया जाएगा।

 

'अतरंगी रे'

अक्षय कुमार और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'अतरंगी रे' भी फरवरी 2021 में रिलीज होगी। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। पहले मार्च में वाराणसी में इसकी आधी से ज्यादा शूटिंग हो चुकी थी। लेकिन कोरोना वायरस के कारण देशभर में लगे लॉकडाउन के चलते शूटिंग को बीच में रोकना पड़ा। अब शूटिंग फिर से शुरू हो चुकी। साउथ के सुपरस्टार धनुष ने फिल्म में अपनी हिस्से की शूटिंग को रैपअप भी कर दिया है। अतरंगी रे' पहली फिल्म है, जिसमें सारा अली खान, अक्षय कुमार और धनुष की तिकड़ी स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देगी। बता दें कि इस फिल्म को एआर रहमान ने संगीत दिया है। फिल्म को 14 फरवरी, 2021 को वेलेंटाइन डे पर रिलीज हो सकती है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' और 'बैल बॉटम' इस साल रिलीज हो सकती हैं। 

 

'राधे: योर मोस्टवाटेंड भाई'

बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राधे’ साल 2021 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हो सकती है। सलमान के फैन्स इस फिल्म का इंतजार लंबे वक्त से कर रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म साल 2009 में आई फिल्म ‘वांटेड’ की कहानी को आगे बढ़ाती है। उस फिल्म में सलमान ने राधे का किरदार निभाया था। इस बार वही राधे फैंस को फिर से एंटरटेन करने आ रहा है। यह फिल्म 2021 की ईद पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ नजर आएंगे।

'ब्रह्मास्त्र'

अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्ममास्त्र की चर्चा लंबे वक्त से हो रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर कपूर पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। ब्रह्मास्त्र बड़े बजट की फिल्म है। बता दें कि पहले इस फिल्म को मई में रिलीज किया जा रहा था लेकिन कोरोनावायरस के काऱण लगे लॉकडाउन के चलते फिल्म को दिसंबर के लिए बढ़ा दिया गया और अब फिल्म को साल 2021 में रिलीज किया जाएगा।

'83'

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर ये फिल्म भी अनाउंसमेंट के बाद से सुर्खियों में है। फिल्म 1983 के वर्ल्ड़ कप विजेता टीम इंडिया पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई है तो वहीं दीपिका ने उनकी वाइफ रोमी की भूमिका निभाई है। बता दें कि फिल्म को 2020 में अप्रैल में रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण फिल्म को रोकना पड़ा। अब ये फिल्म मार्च 2021 में रिलीज होगी।

 

'सत्यमेव जयते' 2

साल 2021 की ईद पर राधे के अलावा जॉव अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 भी रिलीज के लिए तैयार है। इस साल एक ही दिन दो बड़ी फिल्में टकराने वाली हैं। और ऐसा साल कई बार देखने को मिलेगा। इससे पहले जॉन की सत्यमेव जयते को लोगों ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद जॉन अब्राहम ने सत्यमेव जयते 2 लेकर जा रहे हैं। फिल्म को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

'मैदान'

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' दशहरा के मौके पर 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज किया जा सकता है। यह फिल्म सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी से प्रेरित है। बता दें कि अब्दुल रहीम साल 1950 से आपनी मृत्यु 1963 तक एक फुटबॉल कोच रहे और भारतीय राष्ट्रीय टीम के प्रबंधन भी रहे थे। इस फिल्म में अजय देवगन अब्दुल रहीम के किरदार में नजर आएंगे।

 

'सर्कस'

रणवीर सिंह अपनी अपकिमंग फिल्म सर्कस को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों रणवीर सिंह ने सर्कस का एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें उछलते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं, बता दें कि रोहित के साथ रणवीर सिंह की ये दूसरी फिल्म हैं। फिल्म सर्कस में रणवीर के साथ जैकलीन फर्निडिस, वरुण शर्मा, जॉनी लीवर नजर आएगें। फिल्म को 2021 में रिलीज किया जाएगा।

 

View this post on Instagram

A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan)

'लाल सिंह चढ्ढा'

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चढ्ढा' का इंतजार फैंस काफी लंबे वक्त से कर रहे हैं। पहले यह फिल्म दिसंबर 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब यह क्रिसमस 2021 में सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान नजर आएंगी। फिल्म को लेकर आमिर के कई लुक सामने आ चुके हैं इसमें वह एक सिख की भूमिका में नजर आएंगे।

‘जर्सी’

बॉलीवुड एक्टर शाहिर कपूर कबीर सिंह के बाद फिल्म जर्सी में नजर आएंगे। फिल्म जर्सी में शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म जर्सी तेलुगु सुपरहिट की हिंदी रीमेंक है। इस फिल्म में शाहिर एक क्रिकेटर की भूमिक निभा रहे है। जिसका सपना भारतीय क्रिकेट टीम में खेल ने का होता है। ‘तख्त’ करण जौहर की आगामी फिल्म तख्त को क्रिसमस 2021 पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, विक्की कौशल अहम किरदार निभा रहे हैं।

‘रक्षा बंधन’

इस साल अगस्त में अक्षय कुमार ने भाई-बहन के त्यौहार के रक्षा बंधन के मौके पर फिल्म रक्षा-बंधन बनाने की घोषणा की थी। एक्टर अक्षय कुमार ने फिल्म को अपनी बहन अलका को समर्पित करने का फैसला किया है। बता दें कि अक्षय कुमार के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, फिल्म को नवंबर 2021 में रिलीज होने की उम्मीद है।

रश्मि रॉकेट’

तापसी पन्नू की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म रश्मि रॉकेट में नजर आएंगी। फिल्म रश्मि रॉकेट एक ऐसी गांव की लड़की के ऊपर आधारित है। जिसे भागवान ने तेज दौड़ने का आशीर्वाद दिया है। वहीं तापसी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की ट्रेनिंग के दौरान का एक वीडियो शेयर किया था, जिसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म को अगले साल रिलीज किया जा सकता है।

‘साइना’

फिल्म साइना, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने साइना का किरदार निभाया है। बता दें कि फिल्म अक्टूबर 2019 में अर्श से फर्श पर चली गई और फिल्म का काम रूक गया। फिल्म के रिलीज की अभी घोषणा नहीं की गई है लेकिन फिल्म के साल 2021 में आने की उम्मीद है।

'पृथ्वीराज'

अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस ऐतिहासिक फिल्म की 2021 में रिलीज होने की उम्मीद है।

'सरदार उधम सिंह'

विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम सिंह बहादुर स्वतंत्रात सेनानी उधम सिंह की बायोपिक है। इस फिल्म में विक्की कौशल स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह की भूमिका निभाएंगे। बता दें कि फिल्म का पहला लुक अप्रैल 2019 में सामने आया था। फिल्म को 2021 में रिलीज किया जा सकता है।

'गंगूबाई काठियावाड़ी'

संजय लीला भंसाली द्वार निर्देशित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने तब सुर्खियां बटोरी। जब आलिया भट्ट के साथ प्रमुख भूमिका की घोषणा की गई थी। साल 2020 जनवरी में फिल्म का पहले लुक सामने आया था। ये फिल्म हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है।

शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म

दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धान्त चतुर्वेदी की अलटाइटल्ड फिल्म को फरवरी 2021 रिलीज होने की उम्मीद है। इस फिल्म को शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित किया गया और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।

chat bot
आपका साथी