Bandaa First Look: 'सिर्फ एक बंदा काफी है', मनोज बाजपेयी की नई फिल्म का एलान, पोस्टर पर दिखा इंटेंस लुक

Bandaa First Look मनोज बाजपेयी इन दिनों ओटीटी स्पेस में भी काफी बिजी हैं मगर फिल्मों की रिलीज का सिलसिला भी जा रही है। अब मनोज की एक नई फिल्म बंदा आ रही है जिसका फर्स्ट लुक बुधवार को रिलीज कर दिया गया।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 07 Dec 2022 04:04 PM (IST) Updated:Wed, 07 Dec 2022 04:04 PM (IST)
Bandaa First Look: 'सिर्फ एक बंदा काफी है', मनोज बाजपेयी की नई फिल्म का एलान, पोस्टर पर दिखा इंटेंस लुक
Manoj Bajpayee New Film Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai First Look Poster Out. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। सिनेमा की दुनिया में बहुत कम अभिनेता ऐसे होते हैं, जिन्हें पर्दे पर अभिनय करते हुए देखना सुकून देता है। मनोज बाजपेयी ऐसे ही कलाकारों में से एक हैं। किरदार चाहे जो हो, मनोज को उसके रंग में ढलते हुए देखना एक अलग अनुभव होता है। उनकी अदाकारी के कायल फैंस के लिए बेहतरीन खबर है।

मनोज की अगली फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जो एक कोर्ट रूम ड्रामा है। पोस्टर पर मनोज विचारशील मुद्रा में पोज देते हुए दिख रहे हैं। दीपक किंगरानी लिखित फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। निर्माता विनोद भानुशाली, सुपर्ण एस वर्मा और जी स्टूडियोज हैं। बंदा की शूटिंग मुंबई और जोधपुर में की गयी है।

जुझारू वकील के किरदार में मनोज

मनोज ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- एक बंदा है, जो सच के लिए लड़ता है। एक वकील की कहानी, जो तमाम विषमताओं के बीच सच और न्याय के लिए लड़ता है। एक ऐसे इंसान की कहानी को पेश करता हूं, जो कभी हार नहीं मानता। इस किरदार को निभाना सम्मान की बात है। 

मनोज ने अपने करियर में ज्यादातर पुलिस अफसर या गैंगस्टरों के किरदार ही निभाये हैं, लॉयर के किरदार में वो कम ही देखे गये हैं। बंदा में मनोज को अदालत में जिरह करते देखना दिलचस्प रहेगा। फिल्मों के साथ मनोज ओटीटी स्पेस में भी काफी सक्रिय हैं।

द फैमिली मैन हिट ओटीटी वेब सीरीज

प्राइम वीडियो पर आयी उनकी सीरीज द फैमिली मैन ओटीटी की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीजों में से एक है। इसमें उन्होंने इंटेलीजेंस एजेंसी के सीनियर एनालिस्ट श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाया है। द फैमिली मैन के दो सीजन आ चुके हैं और तीसरे का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा मनोज की कई फिल्में भी ओटीटी पर आयी हैं।

हाल ही में गली गुलियां प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। डायल 100 और साइलेंट जी5 पर रिलीज हुई थीं। इन दोनों फिल्मों में उन्होंने पुलिस अफसर के रोल निभाये थे। मनोज की आने वाली फिल्मों में जोरम भी शामिल है, जिसकी स्क्रीनिंग अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में हुई थी। इसका लुक उन्होंने सोशल मीडिया में भी शेयर किया था।

सिनेमाघरों में उनकी आखिरी रिलीज फिल्म सूरज पर मंगल भारी है, जो 2020 में आयी थी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख ने मनोज के साथ लीड रोल्स निभाये थे। फिल्म में मनोज ने एक जासूस का किरदार निभाया था। 

यह भी पढ़ें: Kudi Meri Song From Satya: रिलीज हुआ 'सत्या' के सुपरहिट गाने का 2.0 वर्जन, नये अंदाज में दिखे भीखू म्हात्रे

chat bot
आपका साथी