काजोल से फैन ने मांगा मोबाइल नंबर... नंबर मिला, मगर ऐसा कि होश उड़ जाएं!

Fan Demands Kajol Mobile Number काजोल ने भले ही फैन को अपने अंदाज़ में जबाव दिया हो मगर पिछले साल अजय देवगन ने काजोल का नंबर पब्लिक कर दिया था।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 03:06 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 07:39 PM (IST)
काजोल से फैन ने मांगा मोबाइल नंबर... नंबर मिला, मगर ऐसा कि होश उड़ जाएं!
काजोल से फैन ने मांगा मोबाइल नंबर... नंबर मिला, मगर ऐसा कि होश उड़ जाएं!

नई दिल्ली, जेएनएन। काजोल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक सवाल-जवाब सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने फैंस को खुलकर सवाल पूछने की इजाज़त दी और वादा किया कि वो हर सवाल का जवाब देंगी। ऐसा मौक़ा भला फैंस कहां छोड़ने वाले थे। उन्होंने काजोल से एक से बढ़कर एक सवाल पूछे और काजोल ने भी बिंदास जवाब दिये। 

तमाम सवालों के बीच एक फैन ने पूछा कि मैम आपका मोबाइल नंबर क्या है? इस ट्रिकी सवाल के जवाब काजोल ने भी मज़ेदार ढंग से दिया। काजोल ने लिखा- 100... Call me anytime. यानि मुझे कभी भी फोन कर लो। सभी जानते होंगे कि 100 पुलिस हेल्पलाइन का नंबर है। काजोल के इस ह्यूमरस अंदाज़ का फैंस भी लुत्फ़ उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अजय नहीं होते तो शाह रुख़ से शादी करतीं काजोल? जानिए एक्ट्रेस का जवाब

काजोल ने भले ही फैन को अपने अंदाज़ में जबाव दिया हो, मगर पिछले साल अजय देवगन ने काजोल का नंबर पब्लिक कर दिया था। दरअसल, अजय ने अपने फैंस के साथ एक प्रैंक ट्विटर पर खेला था, जिसके तहत उन्होंने ट्वीट किया- काजोल देश में नहीं हैं। उनसे व्हाट्सएप 9820123300 पर कॉऑर्डिनेट करें। पहले लगा कि अजय ने शायद भूलवश यह नंबर ट्वीट कर दिया है, मगर बाद में उन्होंने ख़ुद ही बताया कि यह प्रैंक था। अजय ने लिखा था- फ़िल्म सेट पर प्रैंक गुज़री बात हो चुके हैं। इसलिए आप लोगों के साथ यहां खेलने की कोशिश की। 

यह भी पढ़ें: एसआरके से शादी के सवाल के बाद काजोल पर अजय देवगन ने यूं लुटाया प्यार

अजय और काजोल अब तानाजी- द अनसंग वॉरियर में साथ आ रहे हैं। ओम राउत निर्देशित फ़िल्म में अजय शीर्षक रोल में हैं, जो शिवाजी महाराज की सेना में सूबेदार थे और मुगलों से कोंढाना का किला छुड़ाने में वीरगति को प्राप्त हुए थे। काजोल फ़िल्म में सावित्रीबाई मालुसरे के किरदार में हैं। फ़िल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। इसके अलावा काजोल अपनी होम प्रोडक्शन फ़िल्म त्रिभंगा की शूटिंग भी कर रही हैं, जो नेटफ्लिक्स के लिएबनायी जा रही है। 

chat bot
आपका साथी