इस लड़की को डेट कर रहे हैं Suniel Shetty के बेटे अहान, इंस्टाग्राम पर लिखा- I Love You

Suniel Shetty Son Ahan Shetty Girlfriend सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 02:05 PM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2019 02:48 PM (IST)
इस लड़की को डेट कर रहे हैं Suniel Shetty के बेटे अहान, इंस्टाग्राम पर लिखा- I Love You
इस लड़की को डेट कर रहे हैं Suniel Shetty के बेटे अहान, इंस्टाग्राम पर लिखा- I Love You

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इस बार अपने लिंकअप की वजह से सुर्खियों में हैं। पहले खबरें आ रही थीं अहान तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं, लेकिन अब तक कंफर्म हो गया है कि अहान और तानिया रिलेशनशिप में है और खुद अहान ने ही ये कंफर्म किया है। उन्होंने खुद अपने एक कमेंट से लोगों को बता दिया है कि वो तानिया को प्यार करते हैं।

हाल ही में दोनों इटली में छुट्टियां मना रहे हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों की फोटोज भी शेयर की है। फोटोज में दिख रहा है कि दोनों साथ में मस्ती कर रहे हैं और फोटो में उनकी बॉन्डिंग भी साफ दिखाई दे रही है। वॉकेशन की ही एक फोटो तानिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें कपल बोट पर बैठा है और पानी के बीच अच्छा टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

My rock

A post shared by Tania Shroff (@tania_shroff) on Sep 3, 2019 at 6:24am PDT

इसी फोटो पर अहान ने कमेंट किया है- I Love You. जिसके बाद से माना जा रहा है कि दोनों अभी रिलेशनशिप में है और एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। तानिया ने इस दौरान की कई तस्वीरें शेयर की है और कई फोटोज में वो बिकिनी में नजर आ रही हैं। जिस फोटो में अहान भी दिखाई दे रहे हैं, उसमें तानिया बोल्ड लुक में दिखाई दे रही हैं।

 

View this post on Instagram

☀️

A post shared by Tania Shroff (@tania_shroff) on Aug 29, 2019 at 7:55am PDT

बता दें कि अहान बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। वे मिलन लुथरिया की तेलूगु हिट आरएक्स 100 की हिंदी रिमेक में नजर आने जा रहे हैं। वे इस एक्शन थ्रिलर मूवी में तारा सूतारिया के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। अपनी फिल्म लेकर भी अहान की मीडिया में चर्चा होने लगी है। इससे पहले आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने बताया था कि वे अहान की मूवी को ऑडियंस मिलने को लेकर चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि वे उनसे काफी बेहतर हैं।

 

View this post on Instagram

🌵

A post shared by Tania Shroff (@tania_shroff) on Aug 10, 2019 at 6:26am PDT

हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चला है कि आखिर तानिया कौन हैं मगर तानिया का इंस्टाग्राम अकाउंट वेरिफाइड है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी वेबसाइट का लिंक भी दिया है, जो कि उनकी फोटो वेबसाइट है।  

chat bot
आपका साथी