सुनील शेट्टी की पसंद नहीं आया उनके बाइसेप्स पर हाथ लगाना, फैन की इस पर हरकत पर दिया ये रिएक्शन, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी हाल ही में एक स्कूल का एन्यूअल फंक्शन अटेंड करने गए तो फैन ने उनके बाइसेप्स छूने की कोशिश की जो एक्टर को पसंद नहीं आया।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 03:46 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 03:46 PM (IST)
सुनील शेट्टी की पसंद नहीं आया उनके बाइसेप्स पर हाथ लगाना, फैन की इस पर हरकत पर दिया ये रिएक्शन, देखें वीडियो
सुनील शेट्टी की पसंद नहीं आया उनके बाइसेप्स पर हाथ लगाना, फैन की इस पर हरकत पर दिया ये रिएक्शन, देखें वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। अपने फेवरेट स्टार को सामने देखकर फैंस अक्सर अपना दायरा भूल जाते हैं और कुछ ऐसी हरकतें करने लगते हैं जो स्टार्स को तो क्या किसी को भी पसंद नहीं आएंगी। हाल ही बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के साथ भी कुछ ऐसा हुआ जब एक फैन उनकी बाइसेप्स पर हाथ लगाने लगा तो एक्टर को पसंद नहीं आया। इस पूरे वाक्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फैन की ये हरकत साफ नजर आ रही है।

वीडियो में दिख रहा है कि सुनील शेट्टी एक स्कूल का एन्यूल फंक्शन अटेंड करने गए हैं इस दौरान लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए आगे आ रहे हैं। तभी पीछे से एक लड़का उनके साथ फोटो क्लिक करवाने आते है और फोटो खिंचवाने के बाद वो उनके बाइसेप्स पर हाथ लगाने लगता है। फैन को ऐसा करते देख एक्टर थोड़े असहज हो जाते हैं और धीरे से उसका हाथ झटकार देते हैं। इसके बाद एक शख्स उस लड़के पीछे से हटा देता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

chat bot
आपका साथी