सोनाक्षी सिन्हा ने अपने घरवालों को लेकर किया यह खुलासा

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म कलंक में सोनाक्षी की अहम भूमिका है। इसके साथ सोनाक्षी की आने वाली फिल्म में दबंग 3 का नाम शामिल है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 12:29 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 08:09 AM (IST)
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने घरवालों को लेकर किया यह खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने घरवालों को लेकर किया यह खुलासा

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अगली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ उनकी फिल्म कलंक रिलीज को तैयार है। सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म प्रमोशन के दौरान अपने घर वालों को लेकर एक खुलासा किया है। 

सोनाक्षी सिन्हा ने बताया है कि उनके पैरेंट्स, भाई और रिश्तेदार उन्हें कभी भी एक स्टार वाला ट्रीटमेंट नहीं देते हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बताया कि मैं हमेशा वही करती हूं, जो मुझे पसंद है। मैं अपनी हर फिल्म में उस प्रकार काम करती हूं जैसे कि वो मेरी ही फिल्म है। मेरे लिए मेरी हर फिल्म नई होती है। मैं फिल्म में अपने कैरेक्टर के बारे में जानने की कोशिश करती हूं। किरदार को समझना का और उसके अंदर जाने का प्रयास करती हूं जिससे कि वह बड़े पर्दे पर बनावटी न लगे।

सोनाक्षी ने आगे बताया कि कलंक मेरी इस साल की पहली फिल्म है। इसके बाद मेरी और तीन फिल्में आने वाली हैं। इन सभी फिल्मों में मेरे किरदार एक दूसरे से काफी अलग हैं। 

आपको बता दें कि, फिल्म कलंक से महिला दिवस 8 मार्च को सोनाक्षी सिन्हा का लुक आउट किया गया था। करण जौहर की फिल्म कलंक से सोनाक्षी सिन्हा का शानदार लुक दर्शकों ने पसंद किया था। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इस लुक को ट्विटर पर शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में उनकी भूमिका और उसके बारे में भी जानकारी दी थी। सोनाक्षी ने बताया था कि वे इस फिल्म में ''सत्या'' की भूमिका में नजर आएंगी। सोनाक्षी ने लिखा है कि, प्यार, अखंडता और त्याग का मतलब सत्या होता है। 

इसके साथ कुछ दिन पहले सोनाक्षी ने दबंग 3 की शूटिंग शुरू की थी। इस फिल्म से भी उनका लुक जब पहली बार सामने आया तो दर्शकों ने इसे पसंद किया था। दबंग 3 की शूटिंग महेश्वर, मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू हुई थी। यहां का शेड्यूल खत्म हो चुका है। हमने आपको बताया था कि, यहां पर गीत हुड हुड दबंग शूट किया गया था। 

chat bot
आपका साथी