घोस्ट में नजर आएंगे शाइनी

मुंबई। अभिनेता शाइनी आहूजा जल्द ही डरावनी फिल्म घोस्ट में नजर आएंगे। उनका मानना है कि ऐसी फिल्मों का अपना एक विशेष दर्शक वर्ग होता है।

By Edited By: Publish:Sat, 03 Dec 2011 11:50 AM (IST) Updated:Sat, 03 Dec 2011 11:50 AM (IST)
घोस्ट में नजर आएंगे शाइनी

मुंबई। अभिनेता शाइनी आहूजा जल्द ही डरावनी फिल्म घोस्ट में नजर आएंगे। उनका मानना है कि ऐसी फिल्मों का अपना एक विशेष दर्शक वर्ग होता है।

शाइनी ने कहा, डरावनी फिल्मों के अपने वफादार दर्शक होते हैं, जिन्हें डर से प्यार होता है। दरअसल मेरे कुछ चचेरे भाई डरावनी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

घोस्ट का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है। शाइनी ने कहा कि 42 वर्षीय निर्माता-निर्देशक विक्रम की दोनों फिल्में 1920 और हॉन्टिड को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

शाइनी ने फिल्म भुल-भुलईया में पहली बार डारावनी फिल्म में काम किया था। वैसे उन्होंने 2005 में फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी से अपने कैरियर की शुरूआत की थी। अपने रूके हुए कैरियर में एक बार फिर से रफ्तार लाने की उनकी सारी उम्मीदें घोस्ट पर टिकी हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी