शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, डिलीट किये सारे एकाउंट

राज कुंद्रा ने इससे पहले 15 अक्टूबर को राज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट को प्राइवेट कर लिया था। इंस्टाग्राम पर राज का एकाउंट Raj Kundra 9 नाम से था और उनके 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर राज अक्सर फनी वीडियो शेयर किया करते थे।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 07:41 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 07:17 AM (IST)
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, डिलीट किये सारे एकाउंट
Shilpa Shetty and Raj Kundra. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। शिल्पा शेट्टी के पति और अश्लील फिल्म केस में फंसे कारोबारी राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। इस केस से पहले सोशल मीडिया में बेहद सक्रिय रहे राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम और ट्विटर एकाउंट डिलीट कर दिये हैं। हालांकि, राज कुंद्रा से मिलते-जुलते नामों से कई एकाउंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हैं।

राज ने इससे पहले 15 अक्टूबर को राज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट को प्राइवेट कर लिया था। इंस्टाग्राम पर राज का एकाउंट Raj Kundra 9 नाम से था और उनके 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर राज अक्सर फनी वीडियो और परिवार के साथ फोटो पोस्ट शेयर किया करते थे। कई वीडियोज उन्होंने पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ मिलकर बनाये थे। वहीं, ट्विटर पर राज कुंद्रा के सात लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। उनके ट्विटर हैंडल का नाम The Raj Kundra था। 

बता दें, अश्लील फिल्म निर्माण और ऐप के जरिए उनका प्रसार करने के आरोप में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज को 19 जुलाई की रात गिरफ़्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में लगभग 1500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें 43 लोगों के बयान दर्ज़ किये गये। गवाहों में शिल्पा शेट्टी और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा भी शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद राज को 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया था, जिसे 27 जुलाई कर दिया गया था।

पुलिस कस्टडी की अवधि समाप्त होने के बाद मुंबई कोर्ट ने राज और रायन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। मुंबई कोर्ट से जमानत नामंजूर होने के बाद राज ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की थी, जिसे सुनवाई के बाद डिस्मिस कर दिया गया था। 21 सितम्बर को राज की जमानत मुंबई कोर्ट ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर मंजूर की थी।

राज और शिल्पा ने शर्लिन चोपड़ा पर 50 करोड़ की मान-हानि का केस भी किया है। दोनों ने शर्लिन पर उनके बारे में बेबुनियाद बातें फैलाने का आरोप लगाया है।

chat bot
आपका साथी