शाहरुख़ खान कुछ दिन पहले फैमिली के साथ गए थे अलीबाग, साथ थीं स्टारडॉटर्स

शाहरुख़ खान ने अपने करीबी दोस्तों को अलीबाग में बुधवार को अपने जन्मदिन के मौके पर पार्टी दी।

By Rahul soniEdited By: Publish:Thu, 26 Oct 2017 09:38 PM (IST) Updated:Thu, 02 Nov 2017 09:28 AM (IST)
शाहरुख़ खान कुछ दिन पहले फैमिली के साथ गए थे अलीबाग, साथ थीं स्टारडॉटर्स
शाहरुख़ खान कुछ दिन पहले फैमिली के साथ गए थे अलीबाग, साथ थीं स्टारडॉटर्स

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन फोटो शेयर करते रहते हैं। कभी अपने को-स्टार्स के साथ तो कभी अपने बच्चों के साथ। हाल ही में कुछ दिन पहले ही शाहरुख़ खान अपनी फैमिली के साथ मुंबई स्थित गेटवे अॉफ इंडिया पर नज़र आए थे। यहां से जो तस्वीरें आई थीं वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। खास बात यह है कि शाहरुख़ की फैमिली के साथ स्टारडॉटर शहाना कपूर और अनन्या पांडे भी थीं। और आज शाहरूख़ का जन्मदिन है। इस खास मौके पर भी शाहरुख़ ने अलीबाग में ही पार्टी रखी। आइए आपको ख़बर बताने के साथ दिखाते हैं तस्वीरें - 

शाहरुख़ खान अपनी फैमिली के साथ हाल ही में मुंबई के गेटवे अॉफ इंडिया पर दिखाई दिए थे। शाहरुख़ के साथ पत्नी गौरी, बेटी सुहाना और बेटे अबराम थे। खास बात यह है कि सुहाना के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड्स शहाना कपूर और अनन्या पाडे भी थीं। 

इन दोनों स्टार डॉटर्स ने भी शाहरुख़ की फैमिली के साथ एंजॉय किया।

तस्वीरों में आप इन तीनों स्टार डॉटर्स का स्टाइल स्टेटमेंट देख सकते हैं।

पहले भी कई बॉलीवुड इवेंट्स में इन तीनों स्टार डॉटर्स की जोड़ी को देखा जा चुका है।

इन तीनों की बॉन्डिंग को देखकर कहा जा सकता है कि यह स्टारडॉटर्स की नई गर्ल्स गैंग है। 

इस खास मौके पर गौरी खान भी अलग अंदाज़ में दिखाई दीं थीं।

वहीं शाहरुख़ खान बेटे अबराम के साथ नज़र आए थे। सुपरडैड शाहरुख़ ने अबराम को गोदी में लिया हुआ था। 

बता दें कि, शाहरुख़ खान की फैन फॉलोइंग के बारे में हम सब जानते हैं। लेकिन शाहरुख़ की बेटी सुहाना खान की फैन फॉलोइंग भी कम नहीं है। आए दिन शाहरुख़ तो कभी गौरी सुहाना के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं जिसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है।

जानकारी के मुताबिक शाहरुख़ खान की फैमिली ने अलिबाग स्थित बंगला में गए थे। यहां पर आर्यन दिखाई नहीं दिए। बता दें कि, शहाना कपूर एक्टर संजय कपूर और अनन्या एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं। फिल्मों की बात करें तो शाहरुख़ आनंद एल राय वाली ड्वार्फ फिल्म को लेकर व्यस्त हैं। वहीं स्टारडॉटर्स को लेकर यह चर्चा है कि जल्द वे बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कब ये स्टारडॉटर्स डेब्यू करेंगी। 

chat bot
आपका साथी