तो क्या भोजपुरिया अंदाज़ में नजर आएंगे सलमान और शाहरुख़

यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि किस तरह दोनों गाने में मस्ती और कॉमेडी करते नजर आएंगे। आनंद राय की इस फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Thu, 06 Jul 2017 12:41 PM (IST) Updated:Thu, 06 Jul 2017 12:41 PM (IST)
तो क्या भोजपुरिया अंदाज़ में नजर आएंगे सलमान और शाहरुख़
तो क्या भोजपुरिया अंदाज़ में नजर आएंगे सलमान और शाहरुख़

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई । सलमान खान और  शाहरुख़ खान आनंद एल राय की फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों ने हाल ही में मुंबई में एक गाने की शूटिंग शुरू की है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  दोनों भोजपुरिया अंदाज़ में इस गाने में नजर आ सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  सलमान और  शाहरुख़ इस गाने में आपको गमछा बांधे थिरकते नज़र आ सकते हैं। फिल्म के इस गाने की शूटिंग इन दिनों यशराज स्टूडियो में शूटिंग चल रही है और यहां डांसर्स का पूरा ग्रुप भी बुधवार को नज़र आया । सभी बैक डान्सर्स जीन्स पेंट्स और गमछा बांधे नजर आ रहे थे। ख़बर  यह भी है कि सलमान के साथ शाहरुख़ अपने बौने अंदाज़ में नजर आएंगे। यही नहीं डांसर्स की भीड़ में एक बौना डांसर भी दिखा। बताया जाता है कि इस गाने में सलमान, शाहरुख़ को चिढ़ाते हुए दिखेंगे। गाने की कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की है। अभी एक दिन और इस गाने की शूटिंग चलेगी।

यह भी पढ़ें:अब एक और star Kid आएगा बॉलीवुड के मैदान में, क्या बनेगा करण का स्टूडेंट

यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि किस तरह दोनों गाने में मस्ती और कॉमेडी  करते नजर आएंगे। आनंद राय की इस फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हैं। 

chat bot
आपका साथी