Karthik Aryan और Janhvi Kapoor की बनेगी जोड़ी, Sara Ali Khan ने किया ऐसा कमेंट

दोस्ताना का सीक्वेल दोस्ताना-2 करण जौहर की हिट फिल्म दोस्ताना का सीक्वेल है। जॉन अब्राहम अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा स्टारर यह फिल्म 2008 में आई थी।

By Rahul soniEdited By: Publish:Thu, 27 Jun 2019 04:09 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jun 2019 04:09 PM (IST)
Karthik Aryan और Janhvi Kapoor की बनेगी जोड़ी, Sara Ali Khan ने किया ऐसा कमेंट
Karthik Aryan और Janhvi Kapoor की बनेगी जोड़ी, Sara Ali Khan ने किया ऐसा कमेंट

नई दिल्ली, जेएनएन। कार्तिक आर्यन और सारा अली खान फिल्म लव आज कल 2 में नजर आएंगे। दोनों फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और लगातार खबरें आ रही हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। लेकिन दोनों ने अभी तक इस पर कुछ नहीं कहा है। अब कार्तिक को लेकर नई खबर यह है कि वे दोस्ताना 2 में वे अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे और उनके अपोजिट होंगी जाह्रवी कपूर। इस खबर के आने के बाद सारा अली खान का शानदार रिएक्शन सामने आया है।

दरअसल दोस्ताना 2 को लेकर एक वीडियो कार्तिक आर्यन ने शेयर किया है जिसमें उन्होंने यहा जानकारी दी कि वे दोस्ताना 2 का हिस्सा हैं। इसके साथ उन्होंने जाह्रवी कपूर का भी नाम शामिल किया है। इस पोस्ट पर सारा अली खान का खास तौर पर कमेंट आया है। सारा ने लिखा है बधाई। यह फिल्म शानदार रहेगी। उन्होंने इमोजी के जरिए भी अपनी प्रतिक्रिया को दर्शाया है। 

 

View this post on Instagram

Maa Da Laadla Bigadne Wala Hai 😏🤫❤️ DOSTANA ✌🏻 Can't wait to take this franchise forward with my partners in crime @janhvikapoor @collindcunha & d third suitable boy #Dostana2 💙 @karanjohar @apoorva1972 @dharmamovies 🤟🏻

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on Jun 26, 2019 at 10:48pm PDT

आपको बता दें कि करण जौहर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया है कि उनकी अगली फिल्म दोस्ताना-2 में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर होंगे। करण ने पोस्ट में लिखा, ढेर सारी दीवानगी के साथ फिल्म वापस आ रही है। कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर को एक फ्रेश फेस के साथ लांच किया जाएगा। इसमें एक तीसरा चेहरा भी होगा। कहा जा रहा है कि फिल्म का यह तीसरा चेहरा सिद्धार्थ मल्होत्रा हो सकते हैं। दोस्ताना का सीक्वेल दोस्ताना-2 करण जौहर की हिट फिल्म दोस्ताना का सीक्वेल है। जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा स्टारर यह फिल्म 2008 में आई थी। 

यह भी पढ़ें: Bharat Box office Collection: 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद Salman Khan की फिल्म की कमाई हुई इतनी

यह भी पढ़ें: Article 15 Box office Prediction: Ayushman Khurrana के सामने Shahid Kapoor की Kabir Singh, इतनी उम्मीदें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी