कैसा ब्रेकअप! सलमान तो यूलिया के साथ कर रहे हैं पार्टी, देखें तस्वीरें

हाल ही में मुंबई लौटीं यूलिया सलमान की स्टेप मॉम हेलन और डैड सलीम ख़ान की बर्थडे पार्टी पर हुई पार्टी में भी नज़र आई थीं।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 28 Nov 2016 12:35 PM (IST) Updated:Mon, 28 Nov 2016 01:08 PM (IST)
कैसा ब्रेकअप! सलमान तो यूलिया के साथ कर रहे हैं पार्टी, देखें तस्वीरें

मुंबई। सलमान ख़ान और यूलिया वंतूर के रिश्ते को लेकर तमाम तरह की ख़बरें आती हैं। हाल ही में सुनने को मिला कि यूलिया ने हार मान ली है क्योंकि कल्चरल डिफ़रेंसेज के चलते उन्हें नहीं लगता कि वो यहां एडजस्ट हो पाएंगी, लेकिन अगर ये ख़बर मिले, कि यूलिया मुंबई में सलमान के साथ ऐसी पार्टी अटेंड कर रही हैं, जहां वो अपनी फ़ैमिली मेंबर्स के साथ ही जाते हैं तो फिर इसे क्या कहेंगे।

बीती रात मलायका अरोरा ख़ान की छोटी बहन अमृता अरोरा ने अपने घर पर एक पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड से उनके क़रीबी दोस्त पहुंचे। इस पार्टी में प्रिग्नेंट करीना कपूर ख़ान, सैफ़ अली ख़ान, करिश्मा कपूर भी शामिल हुए। मगर स्पेशल प्रेजेंस सलमान ख़ान और यूलिया की रही। ख़ास बात ये भी है कि यूलिया सलमान के साथ उनकी कार से ही अमृता के घर पहुंची थीं।

एक्स ब्वॉयफ्रेंड का क़र्ज़ चुकाकर बेघर हुई ये टॉप हॉलीवुड एक्ट्रेस

#terracenights #home #noplacelikehome

A photo posted by Amrita Arora (@amuaroraofficial) on Nov 27, 2016 at 3:05pm PST

हाल ही में मुंबई लौटीं यूलिया सलमान की स्टेप मॉम हेलन की बर्थडे पार्टी पर हुई पार्टी में भी नज़र आई थीं और बाद में सलीम ख़ान का जन्म दिन की पार्टी में फ़ैमिली के साथ से सेलिब्रेट किया। यूलिया ने हिमेश रेशमिया के साथ एक गाना भी रिकॉर्ड किया है।
chat bot
आपका साथी