'भारत' में ना सही पर दिल्ली में एक साथ हैं सलमान ख़ान और प्रियंका चोपड़ा

सलमान और प्रियंका दोनों ही दिल्ली में हैं, हो सकता है कि दोनों एक दूसरे से मिलेंगे, खैर ये तो अब वक़्त ही बताएगा।

By Shikha SharmaEdited By: Publish:Sat, 24 Nov 2018 04:19 PM (IST) Updated:Mon, 26 Nov 2018 03:33 PM (IST)
'भारत' में ना सही पर दिल्ली में एक साथ हैं सलमान ख़ान और प्रियंका चोपड़ा
'भारत' में ना सही पर दिल्ली में एक साथ हैं सलमान ख़ान और प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। सलमान ख़ान और प्रियंका चोपड़ा को एक साथ देखने का सपना उनके फैन्स के लिए सपना ही रह गया। जब सलमान और उनकी टीम ने इस बात की घोषणा की थी कि सलमान और प्रियंका एक साथ फ़िल्म 'भारत' में नज़र आने वाले हैं तब उनके फैन्स इन्हें एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए थे। लेकिन, अंत समय में प्रियंका ने इस फ़िल्म में काम करने से मना कर दिया और उनके सारे फैन्स उनसे निराश हो गए लेकिन, 'भारत' में ना सही अब सलमान और प्रियंका दिल्ली में ज़रुर साथ आए हैं।

यहां, हम किसी दिल्ली फ़िल्म की नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्ली की बात कर रहे हैं। दरअसल, प्रियंका और सलमान दोनों ही इस समय दिल्ली शहर में हैं और अपनी अपनी फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही सलमान की टीम ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सलमान गाड़ी में बैठे हैं दिल्ली की सड़कों से गुज़रते हुए अपने शूट लोकेशन की तरफ बढ़ रहे हैं। बता दें कि यह 'भारत' की शूटिंग 57वां दिन है।

यह भी पढ़ें: क्या मान गए अर्जुन कि अब नहीं रहे वो सिंगल, बहन जाह्नवी का रिएक्शन था कुछ ऐसा

 

View this post on Instagram

Repost @atulreellife - #Bharat in #Delhi @bharat_thefilm @beingsalmankhan

A post shared by SALMAN KHAN TeaM (@beingsalmankhanteam) on Nov 23, 2018 at 10:34pm PST

वहीं दूसरी तरफ प्रियंका भी अपनी आने वाली फ़िल्म 'द सके इज़ पिंक' की शूटिंग दिल्ली में ही कर रही हैं जिसकी कुछ तस्वीरें हाल ही में सामने आई हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका ब्राउन लेदर जैकेट में हैं और दिल्ली की किसी गली से गुज़र रही हैं।

बता दें कि प्रियंका के होने वाले पति निक जोनास भी कुछ दिन पहले ही दिल्ली आए हैं और यहां दोनों ने अपने दोस्तों और फॅमिली के साथ मिलकर डिनर भी किया। प्रियंका की फ़िल्म 'द स्काय इज़ पिंक' में 'दंगल' फेम ज़ायरा वसीम भी हैं। इस फ़िल्म को प्रियंका के साथ साथ फ़रहान अख्तर भी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शाहिद और ईशान होने वाले हैं करण के साथ Candid, तस्वीरें बता रहीं हैं इनकी केमिस्ट्री

सलमान की फ़िल्म 'भारत' से निकलने के बाद प्रियंका की जगह इस फ़िल्म में ली कटरीना कैफ़ ने। इसके अलावा इस फ़िल्म दिशा पाटनी और तब्बू भी होंगी। 'भारत' और 'द स्काय इज़ पिंक' दोनों ही अगले साल रिलीज़ होगी। सलमान और प्रियंका दोनों ही दिल्ली में हैं, हो सकता है कि दोनों एक दूसरे से मिलेंगे, खैर ये तो अब वक़्त ही बताएगा। 

chat bot
आपका साथी