शाहिद और ईशान होने वाले हैं करण के साथ Candid, तस्वीरें बता रहीं हैं इनकी केमिस्ट्री
बता दें कि अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर के बाद अब करण एक और बॉलीवुड सिब्लिंग को अपने शो पर ला रहे हैं और वो है शाहिद कपूर और ईशान खट्टर।
मुंबई। करण जौहर अपने शो 'काफी विद करण' के मंच पर हमेशा बॉलीवुड सेलेब्स के साथ कैंडिड होते नज़र आते हैं। पर्सनल, प्रोफेशनल बातों के साथ करण सेलेब्स के साथ खूब गॉसिप भी करते हैं जो कि लोग बहुत एन्जॉय करते हैं। अपने फेवरेट सेलेब्स को इस तरह हंसी मज़ाक करते हुए, उनके रियल अवतार में देखना काफी इंट्रेस्टिंग होता है। और हर बार की तरह इस बार भी करण एक और ख़ास जोड़ी के साथ आप सभी के सामने पेश होने वाले हैं।
बता दें कि अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर के बाद अब करण एक और बॉलीवुड सिब्लिंग को अपने शो पर ला रहे हैं और वो है शाहिद कपूर और ईशान खट्टर। हाल ही में करण, शाहिद और ईशान ने अपने सोशल अकाउंट पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है जिसके ज़रिये उन्होंने ये साझा किया है कि ये दोनों करण के शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मंगेतर निक जोनस से इतनी मालदार हैं प्रियंका चोपड़ा, हॉलीवुड में जीती हैं ऐसी लाइफ़
ईशान और शाहिद के बीच रियल लाइफ में एक कमाल की केमिस्ट्री है। सभी जानते हैं कि शाहिद ने ईशान के बॉलीवुड इंडस्ट्री में पैर रखने के कई सालों पहले अपना नाम कमा लिया था। मगर, जब ईशान करण की फ़िल्म 'धड़क' से अपना डेब्यू कर रहे थे तो शाहिद ने ईशान को एक भाई के रूप में सपोर्ट किया और ईशान को अपने स्ट्रगल को खुद करने दिया। शाहिद ईशान की फ़िल्मों के पोस्टर वगेरह ज़रूर अपने सोशल अकाउंट पर शेयर कर रहे थे मगर एक स्टार के भाई होने का फायदा ना शाहिद ने उन्हें दिया और ना ही ईशान ने कभी इसे इस्तेमाल किया। और शायद यही वजह है कि ईशान को जनता और क्रिटिक्स ने भी शाहिद के भाई के रूप में नहीं बल्कि एक शानदार एक्टर के रूप में जज किया। ईशान का काम सभी को बहुत पसंद आया। बताते चलें कि ईशान ने शाहिद की फ़िल्म 'उड़ता पंजाब' में अस्सिटेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया था।
यह भी पढ़ें: फ़िल्मों के लिए किया कितना कुछ, तस्वीरों में देखिये सारा अली ख़ान का Fat To Fit ट्रांसफॉर्मेशन
Brothers in arms! #koffeewithkaran @shahidkapoor @ishaan95 📷 @houseofpixels @starworldindia @hotstar
बात करें शो 'कॉफ़ी विद करण' की तो इस मंच पर शाहिद और ईशान बहुत मस्ती करने वाले हैं। दोनों एकी केमिस्ट्री का तकाज़ा आप उनकी इन तस्वीरों से लगा सकते हैं। इससे पहले भी करण सिब्लिंग्स रणबीर कपूर और करीना कपूर को शो पर ला चुके हैं और इस सीजन में अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन भी आने वाले हैं। सूत्रों की माने तो इस शो में सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर और रिया कपूर भी शामिल होने हालाँकि, इन तीनों में से किसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। अब देखना यह है कि सिब्लिंग्स की रियल केमिस्ट्री को लोग इस शो में कितना पसंद करते हैं।
फिर चला मौनी रॉय के ‘चिरयौवन’ का ब्रह्मास्त्र