Move to Jagran APP

क्या मान गए अर्जुन कि अब नहीं रहे वो सिंगल, बहन जाह्नवी का रिएक्शन था कुछ ऐसा

जब करण ने पूछा कि क्या अब वो अपनी फैमिली को इस बारे में बताएंगे तो उन्होंने जाह्नवी को देखते हुए कहा बिलकुल, यह अभी शुरू हुआ है!

By Shikha SharmaEdited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 03:04 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 04:44 PM (IST)
क्या मान गए अर्जुन कि अब नहीं रहे वो सिंगल, बहन जाह्नवी का रिएक्शन था कुछ ऐसा
क्या मान गए अर्जुन कि अब नहीं रहे वो सिंगल, बहन जाह्नवी का रिएक्शन था कुछ ऐसा

मुंबई। बी-टाउन में रिलेशनशिप और लिंकअप्स की ख़बरों का आना जाना लगा रहता है बस फ़िल्मों की तरह चेहरे बदलते जाते हैं। वैसे इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाईका अरोरा के बीच बढ़ती नजदीकियों की खूब चर्चाएं हो रही हैं। ख़बरें तो ये भी हैं कि अर्जुन ही मलाईका और अरबाज़ के बीच तलाक़ की वजह है मगर इस बात पर कभी किसी ने खुल कर बात नहीं की। लेकिन, पिछले कुछ समय से अर्जुन और मलाईका की नजदीकियां सबके सामने नज़र आने लगी हैं। और ऐसे में अब अर्जुन ने दिया है एक ख़ास ईशारा और कहा है कि वो अब सिंगल नहीं रहे।

loksabha election banner

आपने देखा ही होगा कि अर्जुन अब मलाईका के साथ पार्टीज़ और डिनर डेट पर भी जाने लगे हैं और अब हाल ही में करण जौहर के चर्चित शो 'कॉफ़ी विद करण' में अर्जुन ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ ख़ास हिंट्स दिए है। बता दें कि इस शो में अर्जुन अपनी बहन और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ आए हैं और जब उनसे करण ने उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं अब सिंगल नहीं हूं।

यह भी पढ़ें: दीवानगी 2.0: विदेशों में बनने लगा रजनी-अक्षय की फ़िल्म के प्रचार ने पकड़ी तेज़ी

कुछ समय पहले ही शो के मेकर्स ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें जाह्नवी भी कह रही थी कि अर्जुन के रिलेशनशिप के बारे में उन्होंने कभी कुछ बात नहीं की है। पहले तो अर्जुन इस बारे में कुछ नहीं बोले और जाह्नवी उनके जवाब का इंतज़ार कर रही थीं। हालांकि, यह वीडियो यहीं ख़त्म हो गया मगर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन ने रिलेशनशिप के बारे में हामी भरी है। और जब करण ने पूछा कि क्या अब वो अपनी फैमिली को इस बारे में बताएंगे तो उन्होंने जाह्नवी को देखते हुए कहा बिलकुल, यह अभी शुरू हुआ है! और ऐसे में जाह्नवी का रिएक्शन ऐसा था जैसे वो इस गुड न्यूज़ के लिए बहुत एक्साइटेड हैं!

 

View this post on Instagram

Whose dating secrets will be revealed on #KoffeeWithKaran? #KoffeeWithArjun #KoffeeWithJanhvi

A post shared by Star World (@starworldindia) on

बता दें कि अर्जुन बीती रात भी मलाईका, करण और रिया कपूर के साथ पार्टी करते दिखाई दिए थे। मीडिया से बचने के लिए दोनों अलग अलग तो निकले मगर एक साथ एक फ्रेम में उन्हें आखिरकार क्लिक कर ही लिया गया। देखिये तस्वीरें- 

आप देख सकते हैं इस तस्वीर में मलाईका के पीछे अर्जुन भी हैं जो मुहं पर मास्क लगाए हुए हैं। इसके बाद अर्जुन रिया कपूर के साथ अपनी कार में चले गए। बता दें कि इस पार्टी में संजय कपूर और उनकी पत्नी भी शामिल थीं।

यह भी पढ़ें: शाहिद और ईशान होने वाले हैं करण के साथ Candid, तस्वीरें बता रहीं हैं इनकी केमिस्ट्री

हाल ही में जब आमिर ख़ान करण के शो पर आए थे तब मलाईका 'कॉफ़ी विद करण' के मंच पर स्पेशल गेस्ट बन कर आई थीं। करण और मलाईका भी एक दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त हैं और अक्सर साथ पार्टी करते नज़र आते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.